जनपद में हर्षोल्लास के साथ मनाया गया गणतंत्र दिवस की 76 वीं वर्षगांठ जनपद के सभी कार्यालय एवं शिक्षण संस्थानों में फहराया गया राष्ट्रीय ध्वज

schedule
2025-01-27 | 16:43h
update
2025-01-27 | 16:45h
person
hi
domain
eastindiatimes.in

ईस्ट इंडिया टाइम्स राजेन्द्र सिंह धुआँधार

कन्नौज। 76वॉ गणतंत्र दिवस जनपद में धूमधाम से समारोह पूर्वक मनाया गया। स्कूल, कॉलेज के छात्र-छात्राओं द्वारा प्रभात फेरी निकाली गई, सभी कार्यालय एवं सभी शिक्षण संस्थानों में राष्ट्रीय ध्वज फहराया गया, राष्ट्रगान गाया गया तथा संविधान का संकल्प दिलाया गया।
जिला कलेक्ट्रेट परिसर में 76वां गणतंत्र दिवस बडे़ हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। इस मौके पर जिलाधिकारी शुभ्रान्त कुमार शुक्ल ने राष्ट्रीय ध्वज फहराया और राष्ट्रगान किया। जिलाधिकारी ने कलेक्ट्रेट गांधी सभागार में राष्ट्रपिता महात्मा गांधी, डा. भीमराव अम्बेडकर एवं सुभाष चन्द्र बोस के चित्र पर माल्यार्पण व पुष्प अर्पित कर कार्यक्रम का शुभारम्भ किया। जिलाधिकारी ने स्वतंत्रता संग्राम सेनानी के आश्रित महेश चन्द्र, मुन्नी देवी, अजय कुमार सिंह, हरनरायन गुप्ता को अंग वस्त्र भेंट कर सम्मानित किया। इसी कड़ी में रेलवे स्टेशन पर हुई दुर्घटना में लोगों की जान बचाने वाले सुमित, रत्नेश कटियार, सोनू कठेरिया, अमित, कृष्णा, मुस्तकीम, श्यामू और रेलवे स्टेशन पर हुई दुर्घटना में राहत बचाव कार्य हेतु अधिकारी/कर्मचारी रंजीत दिवाकर, जैतव्य सिंह, अर्जुन, वीरु, रवि, प्रकाश, सनोज, अजय, अमर, धमेन्द्र, दिलीप, संजय, पप्पू, ब्रिजेश, सागर, संजू, सचिन, विशाल, साहिल, अरुन, मनीष, रोहित को भी अंग वस्त्र भेंट कर सम्मानित किया। जनपद कन्नौज के रिजर्व पुलिस लाइन परेड ग्राउंड में आयोजित पुलिस परेड और अन्य सांस्कृतिक कार्यक्रमों ने दर्शकों का मन मोह लिया। मुख्य अतिथि असीम अरुण, माननीय राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार), समाज कल्याण विभाग, उत्तर प्रदेश ने परेड की सलामी ली और ध्वजारोहण के साथ कार्यक्रम का शुभारंभ किया। परेड नेतृत्व परेड कमांडर प्रथम डॉ. प्रियंका बाजपेयी, क्षेत्राधिकारी तिर्वा/लाइन, परेड कमांडर द्वितीय सुखपाल सिंह, प्रतिसार निरीक्षक परेड में नागरिक पुलिस, महिला पुलिस, मिशनशक्ति, मोटरसाइकिल दस्ता, डायल 112, फॉरेंसिक टीम, स्वाट टीम, वायरलेस विभाग, डॉग स्क्वाड, अग्निशमन दल, गा नियंत्रण बल और एम्बुलेंस शामिल रहे। पुलिस महानिदेशक उत्तर प्रदेश द्वारा प्रदत्त सराहनीय सेवा सम्मान चिन्ह मुख्य अतिथि द्वारा पुलिसकर्मियों को उनके उत्कृष्ट सेवा कार्यों के लिए प्रदान किए गए। ठठिया में स्वामी शिवानन्द स्कूल, आदर्श इंटर कॉलेज, लवकुश इंटर कॉलेज के छात्र छात्राओं द्वारा प्रभात फेरी निकाली गई। विघालय में राष्ट्रीय ध्वज फहराया गया, राष्ट्रगीत गाया गया और विघालय के छात्र और छात्राओं के द्वारा सास्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किया गया। ग्राम पंचायत फखरपुर वरेवा के प्रधान प्रतिनिधि अनुज कुमार ने दन्नापुर्वा, वरेवा, पटकापुर, गोडा, फखरपुर, मडै़या तक निकाली तिरंगा यात्रा। ग्राम पंचायत खामा के प्रधान राम नरेश सिंह ने पंचायत घर पर फहराया तिरंगा झंडा। खामा ग्राम पंचायत के सचिव पवन यादव मौजूद रहे। ग्राम पंचायत खानपुर की प्रधान निशा यादव पत्नी राजेश यादव ने पंचायत घर पर फहराया तिरंगा झंडा। खानपुर ग्राम पंचायत के सचिव कौशलेन्द्र सिंह मौजूद रहे। ग्राम पंचायत करौदा शाहनगर की प्रधान निहारिका शुक्ला पत्नी आशीष शुक्ला ने पंचायत घर पर फहराया तिरंगा झंडा। करौदा शाहनगर ग्राम पंचायत के सचिव बाबूलाल गौतम मौजूद रहे।

Advertisement

Post Views: 70
Advertisement

Imprint
Responsible for the content:
eastindiatimes.in
Privacy & Terms of Use:
eastindiatimes.in
Mobile website via:
WordPress AMP Plugin
Last AMPHTML update:
27.01.2025 - 20:53:56
Privacy-Data & cookie usage: