जिलाधिकारी और पुलिस अधीक्षक ने जिला कारागार अनौगी का किया आकस्मिक निरीक्षण

schedule
2025-01-31 | 17:43h
update
2025-01-31 | 17:43h
person
hi
domain
eastindiatimes.in

ईस्ट इंडिया टाइम्स राजेन्द्र सिंह धुआँधार

कन्नौज।जिलाधिकारी और पुलिस अधीक्षक के निरीक्षण दौरान कारागार के सभी अहातों की बैरकों में निरूद्व बंदियो (पुरूष व महिला) से उनकी समस्याओं के सम्बन्ध में पूछतॉछ की गयी, बैरकों की तलाशी करायी गयी, तलाशी के दौरान कोई निषिद्व वस्तु नहीं पायी गयी। जिलाधिकारी सुभ्रान्त कुमार शुक्ल और पुलिस अधीक्षक विनोद कुमार ने बंदियों से उनकी समस्याओं के सम्बन्ध में भोजन, पानी, रहने, शौचालय व किसी के द्वारा उत्पीड़न आदि किये जाने, वकील न मिलने, मुलाकात तथा उपचार आदि से सम्बन्धित समस्याओं के सम्बन्ध में पूॅछतॉछ की गयी परन्तु किसी भी बंदी द्वारा कारागार से सम्बन्धित किसी भी प्रकार की कोई समस्या नही बतायी गयी। पाकशाला का भी निरीक्षण किया गया। बनाये गये भोजन को चेक किया गया। गुणवत्ता संतोषजनक पायी गयी। कारागार में पर्याप्त सफाई पायी गयी।
निरीक्षण के दौरान जेल की सुरक्षा व्यवस्था से जुड़े उपकरणों विशेष रूप से सी0सी0टी0वी0 कैमरें की क्रियाशीलता को देखा गया। सभी उपकरण क्रियाशील मिले। अस्पताल में निरीक्षण के दौरान चिकित्साधिकारी को निर्देशित किया गया कि वह बीमार बंदियों के उपचार में किसी भी प्रकार की कोई लापरवाही न बरती जाये। कारागार में निरूद्ध वृद्ध व अशक्त बंदियों पर विशेष निगरानी रखे तथा उनका नियमित रूप से परीक्षण कर समुचित उपचार करना सुनिििश्चत करे। निरीक्षण के दौरान जेल अधीक्षक मो0 अकरम खॉ, कारापाल विजय कुमार शुक्ला, उपकारापाल रामबहाल दुवे, उपकारापाल श्रीमती उर्मिला सिंह, चिकित्साधिकारी डा0 इफराक हुसैन, प्रभारी मुख्य कार्यालय पंकज कटियार के साथ सभी प्रशासनिक कर्मचारी उपस्थित थे।

Advertisement

Post Views: 8
Advertisement

Imprint
Responsible for the content:
eastindiatimes.in
Privacy & Terms of Use:
eastindiatimes.in
Mobile website via:
WordPress AMP Plugin
Last AMPHTML update:
31.01.2025 - 23:57:56
Privacy-Data & cookie usage: