मुख्यमंत्री ने नई दिल्ली उत्तराखंड सदन से शारदा कॉरिडोर परियोजना के संबंध में बैठक कीअधिकारियों को दिए निर्देश

schedule
2025-02-01 | 17:14h
update
2025-02-01 | 17:14h
person
eastindiatimes.in
domain
eastindiatimes.in

ईस्ट इंडिया टाइम्स रिपोर्ट फैयाज अहमद

दिल्ली/उत्तराखंड/
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने नई दिल्ली स्थित उत्तराखण्ड सदन से शारदा कॉरिडोर परियोजना के संबंध में बैठक लेते हुए अधिकारियों को निर्देश दिए शारदा कॉरिडोर के कार्यों में तेजी लाई जाए। इस परियोजना के लिए जल्द ही भूमि का ज्वाइंट सर्वे किया जाए।शारदा कॉरिडोर क्षेत्र में भूस्खलन की दृष्टि से संवेनदशील क्षेत्र की स्टडी कर उनके सुरक्षात्मक उपायों पर कार्य किए जाए। इस परियोजना के तहत धार्मिक और सांस्कृतिक पर्यटन को बढ़ावा देने के लिए शारदा नदी के किनारे रिवर फ्रंट का विकास किया जाए। जिसमें नदी किनारे घाटों का सौन्दर्गीकरण, पर्यटकों और श्रद्धालुओं के लिए अनेक सुविधाएं उपलब्ध कराई जाए।
मुख्यमंत्री ने कहा शारदा और गंगा कॉरिडोर का मुख्य उद्देश्य राज्य में धार्मिक पर्यटन को और बढ़ावा देने के साथ ही स्थानीय अर्थव्यवस्था को मजबूत करना तथा श्रद्धालुओं को सुविधा देना है। उन्होंने कहा कि दोनों परियोजनाओं में अलग-अलग डिजाइन पर कार्य किए जाएं। शारदा कॉरिडोर के तहत बुनियादी ढ़ांचे, पर्यटन और लोगों की आर्थिकी ( को बढ़ावा देने से संबधित अनेक कार्य किए जाएं।
इस अवसर पर पर्यटन मंत्री सतपाल महाराज, राज्यसभा सांसद नरेश बंसल, सचिव आर मीनाक्षी सुंदरम, स्थानिक आयुक्त अजय मिश्रा एवं सबंधित अधिकारी उपस्थित रहे।

Advertisement

Post Views: 134
Advertisement

Imprint
Responsible for the content:
eastindiatimes.in
Privacy & Terms of Use:
eastindiatimes.in
Mobile website via:
WordPress AMP Plugin
Last AMPHTML update:
28.05.2025 - 20:26:04
Privacy-Data & cookie usage: