ईस्ट इंडिया टाइम्स राजेन्द्र सिंह धुआँधार
कन्नौज । छत से उतरते समय कमर में लगा तमंचा चलने से स्वास्थ्य कर्मी की जांघ में गोली लग गई। गंभीर रूप घायल युवक को परिजनों ने तिर्वा के निजी नर्सिग होम में भर्ती कराया। हालत में सुधार न होने पर वहा से कानपुर रेफर किया गया। इंदरगढ पुलिस ने घटना की जानकारी से इन्कार किया है।इंदरगढ
थाना क्षेत्र के गांव बरौली निवासी बृजेश राजपूत सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में कंप्यूटर ऑपरेटर के पद पर तैनात हैं। और पत्नी गांव की प्रधान हैं।
वह शुक्रवार की रात को छत से उतर रहे थे। तभी उनकी कमर में लगे तमंचे से अचानक गोली चल गई। गोली उनकी जांघ में लगी और वह गंभीर रूप से घायल हो गए। नर्सिंग होम संचालक ने गोली लगने पर भी मामले को छिपाए रखा और पुलिस को भी सूचना नहीं दी।
इंदरगढ थाना प्रभारी ने बताया कि प्रधानपति के गोली लगने के मामले में सूचना नहीं है। गांव जाकर पूरे मामले की जांच कर जानकारी करेंगे।