प्रशासन द्वारा बिना नोटिस बुलडोजर चलाये जाने के विरोध में सपाइयों का प्रदर्शन

schedule
2025-02-03 | 16:29h
update
2025-02-03 | 16:29h
person
hi
domain
eastindiatimes.in

ईस्ट इंडिया टाइम्स राजेन्द्र सिंह धुआँधार

कन्नौज। तिर्वा तहसील प्रशासन पर बिना नोटिस दिये मकान पर बुलडोजर चला दिये जाने की कार्यवाही को लेकर भड़के सपाइयों ने कलेक्ट्रेट पहुंच कर जोरदार प्रदर्शन किया।
सपाइयों ने जिलाधिकारी सुभ्रांत कुमार शुक्ल से मामले को संज्ञान में लेकर कार्यवाही की मांग भी की है।
बताते चलें कि विगत दिन तिर्वा तहसील प्रशासन द्वारा भदौरियनपुर्वा गांव में बुलडोजर चला कर कार्यवाही की गई थी।
सपा नेताओं का आरोप था कि, उपरोक्त गांव के निवासी अशोक पाल के मकान पर तिर्वा तहसील प्रशासन ने बिना नोटिस के बुलडोजर चला दिया। इस कार्यवाही में मकान क्षतिग्रस्त होने के अलावा कुछ भेड़ों की भी मौत हो गई।
जिलाधिकारी से मिलने कलेक्ट्रेट पहुंचे सपाइयों ने जहां तिर्वा तहसील प्रशासन के खिलाफ जोरदार प्रदर्शन किया, वहीं पीड़ित ग्रामीण के लिये न्याय की मांग भी जिलाधिकारी से मिलकर की। प्रदर्शन में जिलाध्यक्ष कलीम खान, जय कुमार तिवारी, अनिल पाल, हसीब हसन, यश दोहरे, भानू गुप्ता, अंशू पाल, आदि सपाई मौजूद रहे।

Advertisement

Post Views: 9
Advertisement

Imprint
Responsible for the content:
eastindiatimes.in
Privacy & Terms of Use:
eastindiatimes.in
Mobile website via:
WordPress AMP Plugin
Last AMPHTML update:
03.02.2025 - 17:25:49
Privacy-Data & cookie usage: