ईस्ट इंडिया टाइम्स रिपोर्ट आदिल अमान
कयमगंज/फर्रुखाबाद
क्षेत्र के एक गांव निवासी महिला गुरुवार रात 9 बजे अपनी 13 वर्षीय पुत्री को साथ लेकर गांव में कथा सुनने गई थी। बालिका का कहना था कि वह कथा से उठकर लघुशंका के लिए गई थी। तभी गांव के आरोपित ने उसे पकड़ लिया और सरसो के खेत में ले गया। वहां गांव का दूसरा आरोपित भी आ गया और पहले वाले आरोपित ने उसके साथ दुष्कर्म किया और धमकी दी। इस मामले में महिला की तहरीर पर दोनो बाल अपचारी के खिलाफ केस दर्ज हुआ था। पुलिस ने एक बाल अपचारी को गिरफ्तार कर लिया।