नेपाल में शहीद दशरथ चंद नेपाल भारत मैत्री सम्मान’ से अलंकृत हुए बादल बाज़पुरी

schedule
2025-02-07 | 14:13h
update
2025-02-07 | 14:14h
person
hi
domain
eastindiatimes.in

ईस्ट इंडिया टाइम्स ब्यूरो चीफ: आमिर हुसैन

उत्तराखंड
बाजपुर/ उधमसिंह नगर: बस्कोट,नेपाल में आयोजित दो दिवसीय ‘दशरथ चंद साहित्य उत्सव तथा अंतरराष्ट्रीय काव्य गोष्ठी’ के भव्य कार्यक्रम के दौरान साहित्य के उन्नयन व भारत नेपाल के संबंध को प्रगाढ़ बनाने में अनुकरणीय योगदान के लिए नेपाल ललित कला प्रज्ञा प्रतिष्ठान के कुलपति नारदमणि हार्तम्छाली,राष्ट्रीयता संरक्षण अभियान के अध्यक्ष हेम बाबू लेखक, दशरथचंद नगर पालिका के नगर प्रमुख पुष्कर राज जोशी, शहीद दशरथचंद स्मृति प्रतिष्ठान के अध्यक्ष विनोद बहादुर चन्द ने अंग वस्त्र पहनाकर प्रशस्ति पत्र देकर बादल बाजपुरी को शहीद दशरथ चन्द नेपाल भारत मैत्री सम्मान” से अलंकृत किया।साहित्य सम्मेलन में भारत,नेपाल और भूटान के 100 से अधिक कवि, साहित्यकार, लोक गायक व समाज सेवी प्रवुद्ध जनों ने अपनी भागीदारी की।नेपाल भारत अंतर्राष्ट्रीय काव्य गोष्ठी में दोनों देशों के कवियों ने हिंदी और नेपाली में अपनी उत्कृष्ठ रचनाओं से सभी को मंत्र मुग्ध किया।बादल बाज़पुरी ने अपने काव्यपाठ से श्रोताओं की खूब तालियां बटोरी।कार्य करने का संदेश इस कार्यक्रम की सार्थकता को प्रदर्शित करता हैं। बादल बाज़पुरी अब तक नेपाल,मॉरीशस,श्रीलंका ,आयरलैंड सहित अन्य देशों में काव्य पाठ कर अपनी प्रतिभा का लोहा मनवा सके हैं।दुनिया का सबसे बड़ा कवि सम्मेलन आयोजित कर तीन वर्ल्ड रिकॉर्ड अपने नाम दर्ज करवा चुके हैं जिससे उनकी ख्याति वैश्विक स्तर पर है l

Advertisement

Post Views: 14
Advertisement

Imprint
Responsible for the content:
eastindiatimes.in
Privacy & Terms of Use:
eastindiatimes.in
Mobile website via:
WordPress AMP Plugin
Last AMPHTML update:
07.02.2025 - 15:20:24
Privacy-Data & cookie usage: