दिल्ली में 27 साल बाद भारतीय जनता पार्टी की जोरदार वापसी

schedule
2025-02-08 | 17:27h
update
2025-02-08 | 17:27h
person
hi
domain
eastindiatimes.in

उत्तराखंड बीजेपी में जश्न का माहौल

ईस्ट इंडिया टाइम्स फैयाज अहमद।

दिल्ली में सत्ताइस साल बाद भाजपा ने जीत दर्ज की है। दिल्ली में आम आदमी पार्टी के नेता अरविंद केजरीवाल, मनीष सिसोदिया और सौरभ भारद्वाज तक चुनाव हार गए।
दिल्ली में भाजपा को मिली प्रचंड जीत के बाद दिल्ली से देहरादून तक जश्न का माहौल है। सत्ताइस साल बाद मिली इस जीत से भाजपा कार्यकर्ता गदगद हैं और ढोल नगाड़े बजाकर इस जीत को सेलिब्रेट कर रहे हैं ।

Advertisement

देहरादून में भी भाजपा कार्यालय में कार्यकर्ताओं ने जमकर जश्न मनाया। इस दौरान मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी,प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट, कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी समेत बड़ी तादाद में पदाधिकारी और कार्यकर्ता मौजूद रहे और आतिशबाजी कर ढोल नगाड़ों पर जमकर थिरके।
उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने दिल्ली की जनता का आभार जताते हुए इसे मोदी की गारंटी की जीत बताया। मुख्यमंत्री की मानें तो इस जीत के साथ ही दिल्ली में घोटालों का अंत हुआ है। मुख्यमंत्री ने कहा कि दिल्ली की जनता ने डबल इंजन की सरकार बनाकर आम आदमी पार्टी के छल का जवाब दिया है।

वहीं कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने इस जीत को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व और भाजपा सरकार की विकास योजनाओं का परिणाम बताया। उन्होंने कहा कि यह जीत मोदी जी की गारंटी और विकास की जीत है। जनता ने भाजपा की नीतियों पर विश्वास जताया है और यह दिखाता है कि देश प्रधानमंत्री मोदी के ‘विकसित भारत’ के संकल्प के साथ खड़ा है।

Post Views: 12
Advertisement

Imprint
Responsible for the content:
eastindiatimes.in
Privacy & Terms of Use:
eastindiatimes.in
Mobile website via:
WordPress AMP Plugin
Last AMPHTML update:
08.02.2025 - 23:16:33
Privacy-Data & cookie usage: