मैनपुरी से मकनपुर मुंडन संस्कार में शामिल होने जा रही महिला की ट्रैक्टर ट्रॉली की टक्कर से मौत

schedule
2025-02-09 | 16:28h
update
2025-02-09 | 16:28h
person
hi
domain
eastindiatimes.in

ईस्ट इंडिया टाइम्स राजेन्द्र सिंह धुआँधार

ठठिया(कन्नौज)। मुंडन संस्कार में शामिल होने जा रही एक महिला को मिट्टी लदी ट्रैक्टर ट्रॉली ने टक्कर मार दी। दुर्घटना में महिला की मौके पर ही मौत हो गई। मैनपुरी जिले के थाना किशनी के कैथौली के हरीपुर रतनपुर निवासी 53 वर्षीय लक्ष्मी देवी पत्नी महेंद्र सिंह रविवार को अपने बेटे सौरव के साथ बाइक से मकनपुर (कानपुर नगर)में एक पारिवारिक कार्यक्रम में आयोजित मुंडन संस्कार में शामिल होने आ रही थीं। जैसे ही दोनों बाइक सवार ठठिया थाना क्षेत्र के भदौसी गांव के निकट पहुंचे तभी महिला ने बेटे से बाइक रोकने को कहा। सड़क किनारे बाइक खड़ी होने के बाद महिला सड़क के किनारे टाॅयलेट कर रही थी। ठठिया की ओर से जा रहे एक मिट्टी लदी ट्रैक्टर ट्रॉली के चालक ने महिला को कुचलता हुआ चालक ट्रैक्टर लेकर मौके से भाग निकला। वहीं महिला को अस्पताल लाये जाने से पहले उसकी मौत हो गई। मौके पर मौजूद पुत्र सौरव द्वारा घटना की सूचना परिजनों को दिये जाने के बाद हड़कंप मच गया। सूचना पर मौके पर पहुंची ठठिया पुलिस ने महिला के शव को मेडिकल कॉलेज तिर्वा भिजवाया है।
घटना की लिखित शिकायत ठठिया थाना पुलिस से की गई है।
ठठिया थाना प्रभारी विजय सिंह ने बताया कि, जल्द ही ट्रैक्टर चालक को पकड़ लिया जायेगा और आगे की कार्यवाही की जायेगी।
वहीं घटना की सूचना के बाद मौके पर पहुंचे परिजनों के करुण क्रंदन का सिलसिला जारी था।

Advertisement

Post Views: 120
Advertisement

Imprint
Responsible for the content:
eastindiatimes.in
Privacy & Terms of Use:
eastindiatimes.in
Mobile website via:
WordPress AMP Plugin
Last AMPHTML update:
13.04.2025 - 01:29:13
Privacy-Data & cookie usage: