एम डी जैन इंटर कॉलेज में विद्यार्थियों ने देखा परीक्षा पे चर्चा का सजीव प्रसारण देखा

schedule
2025-02-10 | 16:13h
update
2025-02-10 | 16:13h
person
hi
domain
eastindiatimes.in

सिरसागंज/फ़िरोज़ाबाद

नगर के प्रतिष्ठित विद्यालय श्री एम डी जैन इंटर कॉलेज, सिरसागंज में विद्यालय के प्रधानाचार्य नीरज कुमार जैन एवं प्रवक्ता अश्वनी कुमार जैन के संयोजन में परीक्षा पे चर्चा के 8 वें संस्करण का सजीव प्रसारण विद्यार्थियों को दिखाया गया। जिसमें, देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने विद्यार्थियों के साथ पूरे एक घंटे तक चर्चा करते हुए सवाल जवाब किए। तथा, परीक्षा में तनाव को दूर करने के उपाय बताए गए।

Advertisement

प्रधानमंत्री ने कहा कि, स्कूल में 30-40% बच्चे फेल होते हैं, उनका क्या होता है। देखिए, फेल होने से जिंदगी रुक नहीं जाती है। आपको तय करना होगा कि, जीवन में सफल होना है। जीवन में सफल होने का एक उपाय है कि, आप अपने जीवन की जितनी विफलताएं हैं, उसे अपना टीचर बना लें। जीवन सिर्फ परीक्षाएं नहीं हैं। इसे समग्रता में देखना चाहिए। हमारे अंदर परमात्मा ने कुछ कमियां भी रखी हैं कुछ विशेषताएं भी दी हैं। विशेषताओं पर ध्यान दीजिए। फिर कोई नहीं पूछेगा कि 10वीं-12वीं में कितने मार्क्स आए थे। जीवन बोलना चाहिए, मार्क्स नहीं। तनाव के विषय में उन्होंने कहा कि दिक्कत शुरू कहां से हुई। पहले हम सारी बातें अपने भाई बहनों को, मम्मी को बता देते थे। धीरे-धीरे बड़े होते हुए हम बताना बंद करते चले जाते हैं। अपने मन में सारी बातें रख लेते हैं। अपने आप को कट करते जाते हैं। धीरे-धीरे वो डिप्रेशन बन जाता है। आपको कोशिश करनी चाहिए, आपके मन के अंदर जो दुविधाएं हैं खुलकर किसी से कह सकें। नहीं बोलोगे तो एक समय पर विस्फोट हो जाएगा। जैसे कुकर की सीटी बजती है। प्रेशर निकलता रहता है समय समय पर। नहीं निकलेगा तो कुकर फट जाएगा। अंत में प्रधानमंत्री जी ने बच्चों को आने वाली परीक्षा के लिए शुभकामनाएं दीं।

इस अवसर पर मुख्य रूप से संजय कटारा, राजकुमार, शैलेन्द्र कुमार जैन, शिवकुमार सिंह, विष्णुमणि व समस्त विद्यालय परिवार उपस्थित रहे।

Post Views: 41
Advertisement

Imprint
Responsible for the content:
eastindiatimes.in
Privacy & Terms of Use:
eastindiatimes.in
Mobile website via:
WordPress AMP Plugin
Last AMPHTML update:
10.02.2025 - 23:11:18
Privacy-Data & cookie usage: