प्रेमनगर में बंद मकान में नकदी समेत लाखों की चोरी

schedule
2024-07-30 | 11:58h
update
2024-07-30 | 11:58h
person
eastindiatimes
domain
eastindiatimes.in

ईस्ट इंडिया टाइम्स रिपोर्ट आदिल अमान कायमगंज/

फर्रुखाबाद प्रेमनगर में बंद मकान में चोरो ने नकदी समेत लाखों की चोरी कर ली। पुलिस ने मौके पर पहुंच कर जांच पड़ताल की।रविवार को नगर से सटे गांव प्रेमनगर निवासी अरविंद अपने परिवार समेत जनपद शाहजहांपुर के बारेकला स्थित अपनी ससुराल में बीमार ससुर को देखने गया था। वह घर पर ताला लगा गया था। सोमवार की सुबह उनके पड़ोसी बाहर निकले तो देखा अरविंद के गेट के ताले टूटे है। सभी हैरान रह गए। उन्होंने तत्काल अरविंद को सूचना दी। सूचना मिलते ही वह परिवार समेत दौड़ा चला आया। जैसे ही वह घर के अंदर दाखिल हुआ तो घर के अंदर का नजारा देख कर होश उड़ गए। कमरो का सारा सामान बिखरा पड़ा था। ताले टूटे थे। चोरी की घटना पर आसपास के ग्रामीणों की भीड़ लग गई। घटना की जानकारी कोतवाली पुलिस को दी गई। इस पर मंडी चौकी पुलिस मौके पर पहुंची और जांच पड़ताल की। गृहस्वामी ने बताया कि चोर उसके घर से सोने के दो जोड़ी कुंडल, तीन अंगूठी, एक मंगलसूत्र, एक चैन, चार चूड़ी, एक सोने का हार, एक जोड़ी करधनी, दो जोड़ी पायल, दस हजार नकद चुरा ले गए। उसने बताया कि उसके घर से चार लाख से अधिक की चोरी हुई है। उसने एक तहरीर पुलिस को दी। घटना को लेकर पुलिस जांच कर रही है। प्रेमनगर में अरविंद के घर चोरी होने के बाद चोरो ने पड़ोस की परचून की दुकान पर भी चोरो ने चोरी का प्रयास किया। वहां शटर को उचकाने का प्रयास किया। अनुमान लगाया जा रहा है आहट पर चोर भाग गए।

Advertisement

Post Views: 97
Advertisement

Imprint
Responsible for the content:
eastindiatimes.in
Privacy & Terms of Use:
eastindiatimes.in
Mobile website via:
WordPress AMP Plugin
Last AMPHTML update:
19.04.2025 - 17:23:20
Privacy-Data & cookie usage: