संत निरंकारी मिशन द्वारा जल संरक्षण जागरूकता रैली निकाली

schedule
2025-02-23 | 17:04h
update
2025-02-23 | 17:04h
person
eastindiatimes.in
domain
eastindiatimes.in

ईस्ट इंडिया टाइम्स ब्यूरो चीफ: आमिर हुसैन

उत्तराखंड
बाजपुर/ उधमसिंह नगर: संत निरंकारी मिशन शाखा ने प्रोजेक्ट अमृत के अंतर्गत स्वच्छ जल, स्वच्छ मन परियोजना को लेकर नगर में जल संरक्षण जागरूकता रैली निकाली।पूज्य संत बाबा हरदेव सिंह महाराज के जन्म दिवस के उपलक्ष में माता सुदीक्षा जी महाराज के आदेशानुसार संत निरंकारी मिशन बाजपुर शाखा के प्रमुख गुरदीप सिंह के नेतृत्व में सैकड़ो अनुयायियों ने जल संरक्षण को लेकर जागरूकता रैली का आयोजन किया। सन्त निरंकारी मिशन के बाजपुर प्रमुख गुरदीप सिंह ने पालिका अध्यक्ष गुरजीत सिंह गित्ते का स्वागत किया। पालिकाध्यक्ष गुरजीत सिंह गित्ते ने निरंकारी मिशन के द्वारा जल संरक्षण जागरूकता रैली और सफाई अभियान की प्रशंसा की।संत निरंकारी भवन में सत्संग रैली के बाद सफाई अभियान चलाया। जिसमें सरकारी अस्पताल परिसर में सेवादारों ने सफाई की। मौके पर संचालक करनैल सिंह, संचालिका राजकुमारी, अनिल बाल्मीकि, गुरमेल सिंह, सुनील कुमार, हृदेश,शान्ति,कुसुम,पलक आदि सहित भारी संख्या में अनुयाई मौजूद थे।

Advertisement

Post Views: 130
Advertisement

Imprint
Responsible for the content:
eastindiatimes.in
Privacy & Terms of Use:
eastindiatimes.in
Mobile website via:
WordPress AMP Plugin
Last AMPHTML update:
01.06.2025 - 04:41:53
Privacy-Data & cookie usage: