रिपोर्ट विरेन्द्र तोमर
बागपत / बडौत/ बिनौली थाना क्षेत्र के बरनावा में डेरा सच्चा सौदा आश्रम मे इन दिनों डेरा प्रमुख राम रहीम की देख रेख मे निर्माण कार्य युद्ध स्तर पर चल रहा है। बीती 28 जनवरी को डेरा प्रमुख राम रहीम 30 दिन की पेरोल पर बाहर आया था। जिसमे उसने 10 दिन हरियाणा के सिरसा आश्रम मे बिताये और उसके बाद 20 दिन से वह बागपत के बरनावा के डेरा सच्चा सौदा आश्रम मे है। जहाँ वह अपनी देख रेख मे निर्माण कार्य करा रहे थे। हलाकि पेरोल के नियमों मे साफ लिखा हुआ है की पेरोल के दौरान किसी भी कार्य का आयोजन नहीं किया जा सकता। जिससे की भीड़ इकठ्ठा हो। लेकिन बरनावा मे चल रहे निर्माण कार्य मे इस समय हजारों की तादात मे मजदूर दिन रात जूटे हुए है। दरअसल आपको बता दे की बागपत का बरनावा आश्रम शाह सतनाम जी आश्रम के नाम से जाना जाता है और राम रहीम इस बार 11 वी बार पेरोल पर बरनावा आश्रम पहुंचा है। हालांकि राम रहीम की पेरोल आज 30 दिन की समाप्त हो गई। जिसके चलते राम रहीम को भारी सुरक्षा व्यवस्था के बीच रोहतक की सुनारिया जेल ले जाया गया। लेकिन सवाल इस बात का है की पेरोल के दौरान आखिर इतने युद्ध स्तर पर डेरे का कार्य क्षेत्र बढ़ाने की इजाजत किसने दी। ज़ब पेरोल का नियन ये है की पेरोल के दौरान किसी भी ऐसे कार्य का आयोजन नहीं किया जाये, जिसमे भारी भीड़ जमा हो। लेकिन निर्माण कार्य के दौरान हजारों की संख्या मे मिस्त्री और मजदूर दिन रात जुटे हुए है। इसके अलावा डेरे मे आने जाने वाले अनुयाईयो की भी भीड़ देखी गई। लेकिन बावजूद इसके जिला प्रशासन भी इस पर कुछ भी बोलने को तैयार नहीं है।