जिला जज ,जिलाधिकारी व पुलिस अधीक्षक ने किया जिला कारागार का निरीक्षण

schedule
2025-03-04 | 17:46h
update
2025-03-04 | 17:46h
person
hi
domain
eastindiatimes.in

रिपोर्ट विरेन्द्र तोमर

बागपत / जनपद न्यायाधीश संजय कुमार मलिक, जिलाधिकारी अस्मिता लाल व पुलिस अधीक्षक अर्पित विजय वर्गीय ने जिला कारागार का निरीक्षण किया कारागार की व्यवस्थाओं का जायजा लिया।महिला बैरक में निरुद्ध महिला कैदियों, चिकित्सालय एवं पाकशाला (रसोई घर) हाई सिक्योरिटी का निरीक्षण किये। जिला जज व जिलाधिकारी ने महिला बैरक का निरीक्षण के दौरान निरुद्ध महिला कैदियों से खानपान व समस्याओं के बारे में जानकारी लिए एवं शहृदय भावना से निरूध महिला कैदियों से वार्ता कर उनका हाल चाल जाना। जिनके पास सरकारी वकील नहीं है उन्हें सरकारी वकील दिया जाए इसके लिए प्रार्थना पत्र भिजवाएं।अस्पताल वार्ड का निरीक्षण किया एवं कैदियों से उनके स्वास्थ्य के बारे में जानकारी प्राप्त की एवं निर्देशित किया समय-समय पर स्वास्थ्य परीक्षण करते रहें। मीनू के हिसाब से भोजन पाया गया जिला जज व जिलाधिकारी ने जेल अधीक्षक से कहा कैदियों को भोजन, नाश्ता प्रतिदिन मीनू के अनुसार शुद्धता के साथ दिया जाए इसमें कोई अव्यवस्था नहीं होनी चाहिए। ।

Advertisement

Post Views: 24
Advertisement

Imprint
Responsible for the content:
eastindiatimes.in
Privacy & Terms of Use:
eastindiatimes.in
Mobile website via:
WordPress AMP Plugin
Last AMPHTML update:
04.03.2025 - 20:16:59
Privacy-Data & cookie usage: