नगर पंचायत अध्यक्ष ने एक सैकड़ा परिवारों को वितरित की राहत सामग्री, दिया मदद का भरोसा

schedule
2024-08-02 | 15:53h
update
2024-08-02 | 15:53h
person
eastindiatimes
domain
eastindiatimes.in

ईस्ट इंडिया टाइम्स रिपोर्ट आदिल अमान
शमसाबाद/कायमगंज
नगर पंचायत अध्यक्ष जोया शाह फारुकी की ओर से बाढ़ पीड़ितों की मदद को हाथ आगे बढ़ाए गए है। उन्होंने एक सैकड़ा परिवारों को राहत सामग्री वितरित की।
गुरुवार को शमसाबाद नगर पंचायत अध्यक्ष जोया शाह फारुकी के प्रतिनिधि व पूर्व नगर पंचायत अध्यक्ष नदीम अहमद फारुकी ने गंगा किनारे बाढ़ प्रभावित गांव में एक सैकड़ा पीड़ित परिवारों को राहत सामग्री वितरित की। राशन सामग्री में चावल, दाल, आटा, मसाला आदि सामान दिया। राहत सामग्री पाकर बाढ़ पीड़ितों के चेहरे खिल उठे। पूर्व अध्यक्ष ने कहा कि वह हर संभव मदद करते रहेगे। इस मौके पर दीपक श्रीवास्तव, दीपक यादव, इमरान खान, शाजेब मिया, अनिल यादव, अंकेश कुमार आदि मौजूद रहे।

Advertisement

Post Views: 147
Advertisement

Imprint
Responsible for the content:
eastindiatimes.in
Privacy & Terms of Use:
eastindiatimes.in
Mobile website via:
WordPress AMP Plugin
Last AMPHTML update:
20.04.2025 - 04:36:57
Privacy-Data & cookie usage: