महिला का शव फांसी पर मिला,शाहपुर गंगपुर की है घटना, मचा कोहराम, पुलिस व फोरेंसिक टीम ने की मौके पर जांच

schedule
2024-08-02 | 15:54h
update
2024-08-02 | 15:54h
person
eastindiatimes.in
domain
eastindiatimes.in

रिपोर्ट आदिल अमान ईस्ट इंडिया टाइम्स
कंपिल/फर्रुखाबाद
गांव शाहपुर गंगपुर में महिला का शव फांसी के फंदे पर लटका मिला। मायके पक्ष ने ससुरालीजनों पर हत्या का आरोप लगाया है। मौत पर परिवार में कोहराम मच गया। सूचना पर पहुंची पुलिस व फोरेंसिक टीम ने जांच पड़ताल की और शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
शुक्रवार को क्षेत्र के गांव शाहपुर गंगपुर निवासी संजय उर्फ संजू की 30 वर्षीय पत्नी अंशिका का शव उसके कमरे में डुपट्टे से फांसी के फंदे पर लटका मिला। शव देख ससुराल पक्ष में हडकंप मच गया। यह देख पति मौके से खिसक गया। मामले की जानकारी पुलिस व मायके पक्ष को दी गई। सूचना पर पहुंचे मायके जनपद कासगंज के थाना सिकंदरपुर वैश्य के गांव गुलाल नगला निवासी उदयपाल, मां मंजेश, भाई रंजीत ने जैसे ही अंशिका का शव देखा तो बिलख पड़े। सभी का रो-रो कर बुरा हाल है। मायके पक्ष ने बताया कि अंशिका की शादी 8 वर्ष पहले संजय से हुई थी। संजू शराब पीने व जुआं खेलने का आदी है। दंपति के बीच इसी बात को लेकर आए दिन विवाद होता रहता था। मृतका के पिता उदयपाल ने आरोप लगाया उसके पति ने उसकी बेटी की हत्या की है। जबकि मृतका के ससुर राजवीर का कहना है कि गुरुवार की शाम उसका पुत्र संजू शराब के नशे में घर आया और पत्नी के साथ मारपीट करने लगा। किसी तरह मामले को शांत कराया। शुक्रवार की सुबह परिजनों ने देखा कि बहू अंशिका का शव कमरे में दुपट्टे के सहारे लटका हुआ था। इधर सूचना पर थाना पुलिस मौके पर पहुंची। जहां जांच पड़ताल कर उच्चाधिकारियों को जानकारी दी। इस पर फोरेंसिक टीम मौके पर पहुंची और शव को फंदे से उतारा गया। नमूने लिए और फोटोग्राफी की। पुलिस ने शव का पंचनामा भर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। परिजनों ने बताया कि मृतक के 6 वर्ष के पुत्री साक्षी है। एसओ जितेंद्र चौधरी ने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद स्थिति साफ होगी। जांच की जा रही है।

Advertisement

Post Views: 132
Advertisement

Imprint
Responsible for the content:
eastindiatimes.in
Privacy & Terms of Use:
eastindiatimes.in
Mobile website via:
WordPress AMP Plugin
Last AMPHTML update:
30.05.2025 - 18:15:53
Privacy-Data & cookie usage: