गांधीधाम समिति के तत्वाधान में राष्ट्र कल्याण चतुर्वेद पारायण महायज्ञ का पूर्णाहुति के साथ समापन

schedule
2025-03-09 | 19:09h
update
2025-03-09 | 19:09h
person
hi
domain
eastindiatimes.in

रिपोर्ट सुदेश वर्मा

बागपत/ बडौत / बिनौली के गांव बरनावा में ऐतिहासिक स्थल लाक्षागृह स्थित श्री महानंद संस्कृत विद्यालय में गांधी धाम समिति के तत्वाधान में चल रहे राष्ट्र कल्याण चतुर्वेद पारायण महायज्ञ का समापन हुआ। कई प्रांतों से आए हजारों श्रद्धालुओं ने स्वाहा के उद्घोष के साथ आहुति देकर राष्ट्र कल्याण की कामना की। श्रद्धालुओं को वेदोंपदेश देते हुए आयोजन के ब्रह्मा वैदिक विद्वान प्रधानाचार्य अरविंद शास्त्री ने कहा महर्षि दयानंद की वैदिक विचारधारा को आत्मसात करने वाला मनुष्य जीवन भर सुखी रहता है। परमात्मा की स्तुति व श्रेष्ठ कर्म करने से मानव का कल्याण संभव है। वेद परमात्मा की वाणी है, इसलिए हम सबको वेदों के अनुसार जीवन में आचरण करना चाहिए। यज्ञ संसार का सर्वश्रेष्ठ कर्म है। जिसको करने से मनुष्य की आत्मक उन्नति होती है।
देशभर से आए हजारों श्रद्धालुओं ने आहुति देकर राष्ट्र कल्याण की कामना की आयोजन में बीएसएनएल के पूर्व महाप्रबंधक चंद्रहास दलाल गांधीधाम समिति के प्रधान यशोधर्मा सोलंकी, राजपाल त्यागी, निमेष शास्त्री, डीआईओ राहुल भाटी, दीपक शर्मा एडवोकेट, विजय भाई, संजीव आर्य, एसआई रंजीत यादव, राहुल त्यागी, मूलचंद गुप्ता आदि मौजूद रहे।

Advertisement

Post Views: 42
Advertisement

Imprint
Responsible for the content:
eastindiatimes.in
Privacy & Terms of Use:
eastindiatimes.in
Mobile website via:
WordPress AMP Plugin
Last AMPHTML update:
12.03.2025 - 16:04:33
Privacy-Data & cookie usage: