रिपोर्ट अजय कुमार।
कुरावली/मैनपुरी।
रविवार को थाना क्षेत्र में अलग-अलग स्थान पर झगड़ा कर रहे आठ लोगों के विरुद्ध पुलिस ने शांति भंग के आरोप में कार्रवाई की।
रविवार को थाना पुलिस ने ग्राम नगला घनी में अवनीश पुत्र सुरेश चंद्र से सड़क की गिट्टी उठाने के विवाद को लेकर झगड़ा कर रहे सुधीर पुत्र सुरेश चंद्र तथा अरविंद पुत्र राम लड़ेते को गिरफ्तार कर लिया। ग्राम गोकुलपुर में बकरी चराने के विवाद को लेकर झगड़ा कर रहे नेतराम पुत्र होरीलाल, शैलेंद्र पुत्र शुघर सिंह, प्रताप सिंह पुत्र लालमन, शिवदयाल पुत्र प्रताप सिंह को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। ग्राम अकबरपुर झाला में तुलसीराम पुत्र गीतम सिंह से झगड़ा कर रहे संजीव पुत्र सुरेश चंद्र निवासी ग्राम अकबरपुर झाला को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। नगर के मोहल्ला घरनाजपुर में अमोद कुमार से विवाद कर रहे असलम पुत्र आशिक अली को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। पुलिस द्वारा ऑठो आरोपियों के विरुद्ध शांति भंग के आरोप में कार्रवाई की गई।
[8:51 pm, 4/8/2024] +91 70079 06310: ,