पुरानी खुन्नस में पिता-पुत्र पर फायरिंग कर रंगदारी मांगने का आरोप

schedule
2024-08-06 | 10:23h
update
2024-08-06 | 10:23h
person
eastindiatimes
domain
eastindiatimes.in

ईस्ट इंडिया टाइम्स रिपोर्ट मनोज जौहरी।

फर्रुखाबाद
पुरानी खुन्नस में पिता-पुत्र नें जानलेवा फायरिंग करनें का आरोप लगाकर पुलिस को तहरीर दी| पुलिस मामले की तहकीकात कर रही है|
शहर कोतवाली के मोहल्ला दिल्ली ख्याली कूंचा निवासी आदेश वर्मा पुत्र सुरेश चन्द्र नें पुलिस को दी गयी तहरीर में बताया कि बीती रात लगभग 9:30 बजे अपने घर की बैठक में पुत्र पुत्र के साथ बैठा थ| आदेश वर्मा की कस्मेटिक की दुकान है| आरोप है कि उसी दौरान रोहित दिवाकर, स्वागत मिश्रा पुत्र प्रेम शंकर व प्रेम शंकर निवासी दिल्ली ख्याली कूंचा आदि उन्होंने 5 हजार की रंगदारी मांगी| आरोपियों नें आदेश और उनके पुत्र देवांश वर्मा पर फायरिंग कर दी| गोली घर के गेट पर लगे टायल्स पर लगी| गोली की आबाज सुनकर भीड़ मौके पर आ गयी| आरोपी आगे जान से मारने की धमकी देकर फरार हो गये |
पुलिस पर पैसे लेनें का लगाया आरोपदेवांश वर्मा नें आरोप लगाया कि उन्होंने एक आरोपी को पकड़ भी लिया और तिकोना चौकी पुलिस को सौंप भी दिया लेकिन पुलिस नें उसे छोड़ दिया|
दो दिन पूर्व भी हुआ था विवाद
बीते दो दिन पूर्व आदेश वर्मा व उनके पुत्र देवांश वर्मा नें एक युवक को जमकर पीट दिया था | जिसमे रंगदारी मांगने का आरोप लगाया था | मामले में पीड़ित पक्ष नें पुलिस को तहरीर भी दी| लेकिन बाद में दोनों पक्षों में समझौता करा दिया |
लड़की ले जानें की खुन्नस में हुआ विवाद देवांश वर्मा आरोपी पक्ष की एक युवती को अपने साथ कुछ माह पूर्व ले गया था| बाद में पुलिस नें एफआईआर दर्ज करनें के बाद लड़की ले जानें के मामले में देवांश को जेल भेजा था | जिसकी खुन्नस चली आ रही थी|
चौकी इंचार्ज पर लगाया 5 हजार रिश्वत लेनें का आरोप
आदेश वर्मा के पुत्र देवांश वर्मा ने बताया कि उसने अपने पिता के साथ मिलकर एक आरोपी को पकड़ लिया| जिसे पुलिस को सौंपा | लेकिन पुलिस ने छोड़ दिया| पुलिस पर 5 हजार रूपये लेनें का भी आरोप लगाया है| तिकोना चौकी प्रभारी यतेन्द्र कुमार नें बताया कि गलत आरोप लगाया जा रहा है| पीड़ित पक्ष गलत तरीके से मुकदमा दर्ज कराना चाह रहा है| शहर कोतवाल जेपी शर्मा नें बताया कि जाँच की जा रही है|

Advertisement

Post Views: 60
Advertisement

Imprint
Responsible for the content:
eastindiatimes.in
Privacy & Terms of Use:
eastindiatimes.in
Mobile website via:
WordPress AMP Plugin
Last AMPHTML update:
22.03.2025 - 04:58:42
Privacy-Data & cookie usage: