बाइक सहित नाले में गिरकर सैलून संचालक की मौत।

schedule
2025-03-15 | 17:39h
update
2025-03-15 | 17:42h
person
jamal
domain
eastindiatimes.in

ईस्ट इंडिया टाइम्स रिपोर्ट आदिल अमान

कायमगंज/फर्रुखाबाद
नगर में शिवाजी की मूर्ती के पास स्थित एक मार्केट में आधुनिक हेयर कटिंग सैलून चलाने वाला युवक अनुज श्रीवास्तव की फर्रुखाबाद में नाले में गिरकर दर्दनाक मौत हो गई।
शमशाबाद क्षेत्र के गांव सन्तोषापुर का रहने वाले अनुज श्रीवास्तव 25 वर्ष पुत्र विमल श्रीवास्तव वर्तमान में कायमगंज गांजा भांग वाली गली में अपनी बहन के घर रहता था। वह होली मनाने शुक्रवार को बाइक से फर्रुखाबाद गया था। रात के अंधेरे में अचानक उसकी बाइक फिसल गई और वह टाउन हाल के पास स्थित नाले में जा गिरा। जिससे उसकी मौत हो गई। बताते हैं कि उसके साथ बाइक पर तीन अन्य दोस्त भी सवार थे। जो सकुशल बच गए।की नाले में गिरकर दर्दनाक मौत हो गई। बहनोई सनोज श्रीवास्तव ने बताया की मृतक के बड़े भाई की नौ वर्ष पहले मृत्यु हो गई थी। उसकी मृत्यु के बाद उसकी पत्नी पिंकी से अनुज विवाह कर लिया था। दो साल पहले ही उसने आधुनिक सैलून खोला था। अनुज अपने पीछे पत्नी पिंकी एवं दो छोटे-छोटे बच्चों के अलावा विधवा मां और एक विवाह योग्य बहन को छोड़ गया है। सनोज ने बताया कि अनुज ही अपने परिवार के भरण पोषण का माध्यम था। कर इस दुनिया से अलविदा कहा गया। उसकी मौत की खबर आते ही परिवार में कोहराम मच गया। घटना की जानकारी मिलते ही उसके ग्राहकों में भी शोक की लहर दौड़ गई।

Advertisement

Post Views: 56
Advertisement

Imprint
Responsible for the content:
eastindiatimes.in
Privacy & Terms of Use:
eastindiatimes.in
Mobile website via:
WordPress AMP Plugin
Last AMPHTML update:
15.03.2025 - 23:50:43
Privacy-Data & cookie usage: