ईस्ट इंडिया टाइम्स राजेन्द्र सिंह धुऑंधार
कन्नौज। खाना बनाते समय चूल्हे की चिंगारी से एक ग्रामीण के घर पर मौजूद नकदी सहित गृहस्थी का तमाम समान जलकर नष्ट हो गया था। नुकसान का आंकलन ना होने और मदद ना मिलने से आहत परिवार ने शासन से मदद की गुहार लगाई है।
बताते चलें कि,बीती 17 मार्च की सुबह साढ़े नौ बजे के करीब लगी आग को सूचना के बाद मौके पर पहुंची फायर ब्रिगेड की टीम ने शांत किया था।
आग की घटना में गांव के ग्रामीण कल्याण सिंह पुत्र किशनलाल की गृहस्थी का तमाम समान और 5700 रुपये की नकदी भी जल गई थी।
आग की घटना में ग्रामीण ने जिले के अधिकारियों से नुकसान का आंकलन करवाकर मदद की गुहार लगाई थी।
ग्रामीण कल्याण सिंह और उनके परिवार में मौजूद पत्नी बच्चों के मुताबिक घटना का 5 दिन से अधिक समय बीतने के बाद भी ना तो नुकसान का कोई आंकलन हुआ और ना ही किसी प्रकार की आर्थिक सहायता की मदद। पीड़ित परिवार ने शासन से मदद की गुहार लगाई है।