उत्तर प्रदेश ब्राह्मण जागृति मंच द्वारा होली मिलन एवं सम्मान समारोह का हुआ आयोजन

schedule
2025-03-23 | 17:49h
update
2025-03-23 | 17:49h
person
jamal
domain
eastindiatimes.in

ईस्ट इंडिया टाइम्स रिपोर्ट सौरभ अग्रवाल।

फिरोजाबाद । उत्तर प्रदेश ब्राह्मण जागृति मंच द्वारा रविवार को दुर्गा नगर स्थित जगन्नाथ ट्रांसपोर्ट कंपनी पर रवि शर्मा रामनगर की अध्यक्षता व गौ सेवा समिति सदस्य रमाकांत उपाध्याय को मुख्य अतिथि, महिला आयोग सदस्य सुमन चतुर्वेदी, न्याय किशोर बोर्ड मजिस्ट्रेट संगीता पाण्डे, लोकायुक्त मथुरा डॉ. उग्रसेन पाण्डे एवं राजीव उपाध्याय प्रियदर्शी, वसंत उपाध्याय, शैलेश मिश्रा, राजीव पालीवाल, अनिल लहरी सहित अन्य प्रबुद्ध जनों की गरिमामय उपस्थिति में होली मिलन व विप्रजन सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। दीप प्रज्वलन अशोका शॉपिंग मॉल वाले चंद्र प्रकाश शर्मा ने और कार्यक्रम का संचालन धर्मेंद्र शर्मा धर्मा व सौरव लहरी ने किया। कार्यक्रम संयोजक तरुण उपाध्याय व सहसंयोजक भानू उपाध्याय ने सभी का आभार प्रकट किया। तथा, कार्यक्रम संयोजक तरुण उपाध्याय सहसंयोजक भानू उपाध्याय ने सभी का आभार प्रकट किया।

Advertisement

वक्ताओं ने अपने उद्बोधन में कहा कि, जनपद में विप्र समाज पिछले कई वर्षों से अपने आपको जिले में प्रतिनिधित्व के लिए ठगा सा महसूस कर रहा है। लेकिन, अब हम अपनी हक की लड़ाई को मजबूती से लड़ेंगे। इसके साथ ही, सभी विप्र बंधुओं को एक साथ परिवार की तरह सबके सुख दुख में साथ रहने का आवाहन किया।

कार्यक्रम में मुख्य रूप से पीके पाराशर, रवी गर्ग, गुड्डा पहलवान, विनय शर्मा, नरेश शर्मा, राघवेंद्र शर्मा, संकल्प शर्मा, राजीव शर्मा, प्रशांत शर्मा, विशाल शर्मा, बॉबी शर्मा, आशीष शर्मा, उत्कर्ष पाठक, सागर पाराशर, राजेश दुबे, राहुल उपाध्याय, पंडित हृदय शर्मा, मोहित शर्मा, श्रीमती अनुपम शर्मा, शोभित भारद्वाज, मंजू भारद्वाज, संगीता पांडे, कुणाल उपाध्याय, गोपाल भारद्वाज सहित सैकड़ो विप्र बंधु उपस्थित रहे।

Post Views: 25
Advertisement

Imprint
Responsible for the content:
eastindiatimes.in
Privacy & Terms of Use:
eastindiatimes.in
Mobile website via:
WordPress AMP Plugin
Last AMPHTML update:
26.03.2025 - 07:38:58
Privacy-Data & cookie usage: