भारतीय जनता पार्टी ने जब भी इतिहास के पन्ने पलटे तो वह पन्ने पलटे जिससे उन्हें राजनीतिक लाभ हो सके और जिससे देश में नफरत फैल सके: अखिलेश यादव

schedule
2025-03-26 | 17:15h
update
2025-03-26 | 17:15h
person
jamal
domain
eastindiatimes.in

ईस्ट इंडिया टाइम्स राजेन्द्र सिंह धुऑंधार

कन्नौज। शहर के बोर्डिंग ग्राउंड में आयोजित 1108 कुंडीय मृत्युंजय पीतांबरा महायज्ञ कार्यक्रम में शामिल होने आये पूर्व मुख्यमंत्री व कन्नौज सांसद अखिलेश यादव ने पत्रकारों से बातचीत में कहा कि कन्नौज की जनता ने विकास के लिये वोट दिया है। आठ साल कटे हैं उसने विकास से कन्नौज को काट दिया। ये आठ साल की उपलब्धियां गिना रहें। उन्होंने कहा कि इतनी लूट और भ्रष्टाचार कभी नहीं हुआ। जब आठ साल हुये तो उत्तर प्रदेश की पुलिस को ही अपने आईएएस अधिकारी को पकड़ने के लिये भेजना पड़ रहा है। जिसने विकास, नौकरी और तरक्की रोकी हो, महंगाई बढ़ाई हो, किसानों की दुख तकलीफ न समझी हो उस सरकार की विदाई का समय है। इसके लिये जनता ने मन बना लिया है। एक सवाल के जवाब में उन्होंने कहा कि किसान की आय तो दुगुनी नहीं हुयी बल्कि सरकार के नजदीक बैठे लोगों की आय जरूर दुगुनी हुयी। कभी 50 करोड़ रुपया पकड़ा जा रहा है तो कभी आईएएस पर वसूली ज्यादा करने का आरोप लग रहा है। उन्होंने कटाक्ष करते हुये कहा कि दरअसल यह वसूली का नहीं बल्कि बंटवारे का झगड़ा था। बंटवारा ठीक से नहीं हुआ उसका झगड़ा है। पूर्व सांसद सुब्रत पाठक के बयान पर पलटवार करते हुये उन्होंने कहा कि यह टोपी नेताजी ने दी तब से लगा रहे हैं। वह उन नेताओं में से नही जो टोपी बदलते हो। गूगल करें सबसे ज्यादा टोपी बदलने वाला नेता कौन है? मुख्यमंत्री के अखिलेश के आदर्श औरंगजेब बयान पर अखिलेश ने कहा कि मेरे आदर्श लोहिया, अंबेडकर, नेताजी, जनेश्वर मिश्र हैं उन्होंने जो रास्ता दिखाया उस पर चल रहे हैं। सपा के लोग विकास खुशहाली चाहते हैं और सुगंध पसंद कर रहे हैं वहीं बीजेपी की नफरत की दुर्गंध पसंद कर रही है। कन्नौज के सुगंध के लोग दुर्गंध को हटायें। वह दुर्गंध पसंद करते इसलिए गौशाला बना रहे हम सुगंध पसंद करते थे इसलिए इत्र पार्क बना रहे थे। अप्रैल माह से फ्री शराब के मामले पर अखिलेश यादव ने तंज कसते हुये कहा कि यह तो योगी जी का पार्टी टाइम है, नवरात्र के समय पर बीजेपी क्या योजना लायी? एक बोतल के साथ एक बोतल फ्री।

Advertisement

Post Views: 44
Advertisement

Imprint
Responsible for the content:
eastindiatimes.in
Privacy & Terms of Use:
eastindiatimes.in
Mobile website via:
WordPress AMP Plugin
Last AMPHTML update:
20.04.2025 - 05:58:54
Privacy-Data & cookie usage: