नवरात्रि और ईद उल फितर को लेकर कानपुर जोन के अतिरिक्त पुलिस महानिदेशक एवं कानपुर पुलिस महानिरीक्षक ने किया कन्नौज दौरा

schedule
2025-03-29 | 18:32h
update
2025-03-29 | 18:32h
person
jamal
domain
eastindiatimes.in

ईस्ट इंडिया टाइम्स राजेन्द्र सिंह धुऑंधार

कन्नौज। नवरात्रि और ईद उल फितर को लेकर प्रदेश के आला पुलिस अधिकारियों ने शुक्रवार को जिले का दौरा किया। शुक्रवार को रमजान के जुमे की नमाज भी शांति और कुशलता के साथ संपन्न हुई।
पर्वों को शांति और कुशलता के साथ संपन्न कराये जाने को लेकर अपर पुलिस महानिदेशक कानपुर जोन आलोक सिंह, पुलिस महानिरीक्षक कानपुर परिक्षेत्र कानपुर जोगेंद्र कुमार शुक्रवार को जिले के दौरे पर रहे।
कन्नौज पुलिस लाइन स्थित सभागार में अधिकारियों ने जिले के एसपी बिनोद कुमार और जिले की पुलिस के साथ बैठक की।
पर्वों को शांति, सुरक्षा, सौहार्द के साथ मनाया जाय, इसको लेकर आवश्यक दिशा निर्देश भी जारी किये गये।
जिले के संवेदनशील स्थानों पर पुलिस को कड़ी निगरानी के निर्देश दिये गये। यातायात व्यवस्था को बेहतर रखने, भीड़भाड़ वाले स्थानों पर पर्याप्त पुलिस बल की मौजूदगी किये जाने, असमाजिक तत्वों पर कड़ी नजर रखने के भी निर्देश अधिकारियों ने पुलिस को दिये।
जिले को ड्रोन कैमरों की नजर में रखने का भी निर्देश जारी किया गया।
अधिकारियों ने जिले का भी भ्रमण किया और लोगों से पर्वों को शांति और कुशलता से मनाये जाने की अपील की। लाखन चौराहा पहुंचने पर अतिरिक्त पुलिस महानिदेशक (ADG ) आलोक सिंह, एवं( आईजी) पुलिस महानिरीक्षक जोगिंदर सिंह कानपुर एवं संबंधित जिला पुलिस प्रशासन अधिकारियों का काफिला पहुंचने पर भारतीय उद्योग व्यापार मंडल कन्नौज के जिलाध्यक्ष राज शर्मा के नेतृत्व में व्यापारियों के एक प्रतिनिधिमंडल ने संबंधित अधिकारियों क़ो अंग वस्त्र एवं फूल मालाओं को पहनाकर अधिकारियों का स्वागत किया। एडीजी एवं आईजी कानपुर के द्वारा आगामी त्योहारों की सुरक्षा की दृष्टि से व्यापारी नेताओं से जिला पुलिस प्रशासन की कार्यशैली एवं पुलिस के द्वारा की गई कार्यवाहियों के संदर्भ में वार्ता की एवं पुलिस प्रशासन का फीडबैक और शहर में बिजली, ट्रैफिक व्यवस्था, सुरक्षा के इंतजाम के शेड्यूल के संदर्भ में जानकारी की। इस मौके पर कन्नौज पुलिस अधीक्षक विनोद कुमार, सीओ सिटी कमलेश कुमार, शहर कोतवाल कपिल दुबे, सरायमीरा चौकी इंचार्ज अजब सिंह,, एवं व्यापारी नेताओं में नगर महामंत्री अभय कटिहार, नगर कोषाध्यक्ष प्रदीप शर्मा, विकास गुप्ता, संजीव पटेल, आनंद, आलोक गुप्ता एवं अन्य व्यापारी नेता और पुलिस बल मौजूद रहा।

Advertisement

Post Views: 11
Advertisement

Imprint
Responsible for the content:
eastindiatimes.in
Privacy & Terms of Use:
eastindiatimes.in
Mobile website via:
WordPress AMP Plugin
Last AMPHTML update:
29.03.2025 - 18:47:04
Privacy-Data & cookie usage: