ईस्ट इंडिया टाइम्स रिपोर्ट सौरभ दीक्षित/
फर्रुखाबाद/ मवेशी चराने गये किशोर को डंपर ने उस समय कुचल दिया, जब वह जानवर छोडक़र एक पेड़ के नीचे सो रहा था। जानकारी होने पर परिजनों में कोहराम मच गया। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव को कब्जे में लेकर पंचनामा भर कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया,
जानकारी के अनुसार कौशल उम्र 15 वर्ष पुत्र कल्लू उर्फ सरवन लोधी राजपूत निवासी भूसा मंडी कोतवाली फतेहगढ़ का निवासी था। वह रविवार को रोज की भांति अपने जानवरों को लेकर चराने गया था। कौशल जानवरों को नगला नैन में रेलवे के किनारे छोडक़र एक पेड़ के नीचे सो गया। जब भाई दोपहर में उसे खाना देने गया, तो उसने कौशल को मृत देखा। उसको किसी वाहन ने कुचल दिया था। ृघटना की जानकारी पाकर मृतक रोते बिलखते मौके पर पहुंचे। घटना की सूचना पुलिस को दी गयी। मौके पर पहुंची पुलिस ने जांच पड़ताल की, तो पता चला कि पास में ही डंपर व जेसीबी मिट्टी डाल रहे थे। उन्होंने ही किशोर को कुचल दिया। घटना के बाद चालक जेसीबी व डंपर लेकर चले गये। घटना के बाद से मृतकों का रो-रोकर बुरा हाल है। मां प्रीती ने बताया कि उसके दो पुत्र व तीन पुत्रियां हैं। जिसमें एक पुत्र की आज मौत हो गयी। मृतक कक्षा 8 में पढ़ता था।