रामनवमी पर नए राम रथ को देखने के लिए उमड़ी भीड़,प्रेमी धुन पर नाचे भक्त।

schedule
2025-04-06 | 18:15h
update
2025-04-06 | 18:15h
person
eastindiatimes.in
domain
eastindiatimes.in

ईस्ट इंडिया टाइम्स रिपोर्ट संजीव सक्सेना

फर्रुखाबाद/जनपद में भगवान श्री राम के जन्मोत्सव राम नवमी पर भव्य शोभा यात्रा नए राम रथ पर निकाली गई श्री राम विविध कला केन्द्र द्वारा शोभा यात्रा निकाली गई। शोभा यात्रा में सबसे आगे दो घुड़सवार उसके बाद दुर्गा माता की आकर्षण झांकियों ने मन मोह लिया, प्रेमी बैंड की धुन पर राम भक्त नाच रहे थे राम रथ पर सवार श्री राम लक्ष्मण भरत शत्रुघन आकर्षण का विशेष केन्द्र रहे। शोभा यात्रा का जगह जगह पुष्प बरसाकर स्वागत किया गया। नये राम रथ को देखने के लिए श्रद्धालुओं की भारी संख्या में भीड़ उमड़ पड़ी। शोभा यात्रा का आरंभ सरस्वती भवन चौक घुमना साहबगंज चौराहा नाला मच्छरट्टा होते हुए सरस्वती भवन पर समापन होगा। शोभा यात्रा में विजय दुबे(मटर लाल),विवेक प्रधान(मिक्की), विमलेश मिश्रा(हिन्दू महासभा), सौरभ दीक्षित(हिन्दू महासभा),मुनना गुप्ता(पत्रकार), दीपक मिश्रा,अमर दुबे,हरि दुबे,शिवम् कुमार प्रजापति,आशीष तिवारी,जितेंद्र शर्मा,यश दुबे, आशीष दीक्षित, राहुल तिवारी, व अन्य भारी संख्या में राम भक्त मौजूद रहे।

Advertisement

Post Views: 69
Advertisement

Imprint
Responsible for the content:
eastindiatimes.in
Privacy & Terms of Use:
eastindiatimes.in
Mobile website via:
WordPress AMP Plugin
Last AMPHTML update:
30.05.2025 - 00:44:17
Privacy-Data & cookie usage: