देश की आजादी में सभी धर्मो का योगदान .. डॉक्टर शिव कुमार

schedule
2025-04-08 | 16:10h
update
2025-04-08 | 16:10h
person
jamal
domain
eastindiatimes.in

अहरौरा (मिर्जापुर)।

कांग्रेस के जिला अध्यक्ष डॉक्टर शिवकुमार पटेल का लगातार तीसरी बार जिलाध्यक्ष बनने के बाद पहली बार अहरौरा आने पर अहरौरा पंचायत मंडल अध्यक्ष संतोष पांडेय ने अपने निजी आवास पर उनका माल्यार्पण कर स्वागत और अभिनंदन किया।
वहीं बैठक मे कांग्रेस को फिर से बूथ स्तर पर कार्यकर्ताओं को जोड़ने का चर्चा किया गया,और राहुल गांधी के नीतियों के साथ चलने की बात कही गयी।
प्रेसवार्ता के दौरान डॉक्टर शिव कुमार सिंह ने कहा कि मिर्जापुर जनपद की तीसरी बार कमान इस छोटे कार्यकर्ता को कांग्रेस पार्टी ने दायित्व निभाने के लिए दिया है उसे मैं अपने तन मन धन के साथ और ईमानदारी के साथ निभाऊंगा। और जो भी कांग्रेस के पुराने कार्यकर्ता है उन्हें और नए लोगों को जोड़ने का प्रयास करूंगा।
वही वक्फ संशोधन बिल पास होने पर कहा कि कांग्रेस व सहयोगी पार्टियों ने पुरजोर विरोध किया, संख्या के आधार पर लोकसभा और राज्यसभा में बिल पास हुआ और कानून भी बन गया। इसका आज भी हम लोग विरोध करते हैं। भाजपा पार्टी भड़काने का काम कर रही है। कभी जिंन्ना की कब्र की बात करती है, कभी मस्जिद के नीचे मंदिर की बात करती है।
देश में रोजगार, बेरोजगारी, महंगाई पर चर्चा नहीं करती है। इस देश को आजाद कराने में सभी धर्म के लोगो का योगदान रहा है। एक धर्म पर निशाना नहीं साधना चाहिए। इससे देश टूट जायेगा।

Advertisement

Post Views: 21
Advertisement

Imprint
Responsible for the content:
eastindiatimes.in
Privacy & Terms of Use:
eastindiatimes.in
Mobile website via:
WordPress AMP Plugin
Last AMPHTML update:
16.04.2025 - 04:37:07
Privacy-Data & cookie usage: