पत्नी को मायके छोड़कर वापस लौट रहे पति की मार्ग दुर्घटना में मौतपरिवार में मचा कोहराम

schedule
2025-04-12 | 18:45h
update
2025-04-12 | 18:45h
person
jamal
domain
eastindiatimes.in

ईस्ट इंडिया टाइम्स रिपोर्ट आदिल अमान

कायमगंज/फर्रुखाबाद
पत्नी को मायके छोड़कर घर वापस जा रहे पति की अज्ञात बाइक की टक्कर से मौत हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
जनपद कन्नौज के थाना सौरिख क्षेत्र के गांव शंकरपुर निवासी सचिन कोतवाली के समीप अपनी ससुराल में पत्नी अनुप्रिया को छोड़कर शनिवार की देर शाम लगभग नौ बजे वापस अपने घर जा रहा था। बताया गया है दिल्ली रोड स्थित वरझाला – पपड़ी के बीच अज्ञात वाहन ने उसकी बाइक में जोरदार टक्कर मार दी, जिससे वह बाइक से लगभग डेढ़ सौ मीटर की दूरी पर उछल कर जा गिरा। वहीं उसके सिर पर लगा हेलमेट लगभग ढाई सौ मीटर दूर पड़ा मिला। वहीं मार्ग से गुजरे राहगीरों ने जब उसको गंभीर हालत में देखा तो घटना की जानकारी पुलिस को दी। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची तो सचिन की मौत हो चुकी थी। उसकी जेब में मिले कागजात से पता कर पुलिस ने घटना की जानकारी युवक के परिजनों को दी और शव का पंचनामा पर पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया। मृतक के भाई सुमित ने बताया कि सचिन कानपुर में रिश्तेदार के साथ एक सिक्योरिटी कम्पनी चलाता है। दो दिन पहले ही घर आया था। काम पर वापस लौटने के कारण देर रात वापस जा रहा था। 2016 में सचिन की शादी हुई थी। उसके एक पुत्र आरव व एक पुत्री तृष्णा है। मौत पर परिवार में कोहराम मच गया।

Advertisement

Post Views: 29
Advertisement

Imprint
Responsible for the content:
eastindiatimes.in
Privacy & Terms of Use:
eastindiatimes.in
Mobile website via:
WordPress AMP Plugin
Last AMPHTML update:
12.04.2025 - 23:46:53
Privacy-Data & cookie usage: