भूमि बचाओ आंदोलन स्थल पर किसानों ने किया प्रदर्शन

schedule
2024-08-24 | 16:14h
update
2024-08-24 | 16:14h
person
eastindiatimes.in
domain
eastindiatimes.in

ईस्ट इंडिया टाइम्स ब्यूरो चीफ: आमिर हुसैन

बलात्कार पीड़िताओं के दोषियों को फांसी देने की मांग

संयुक्त किसान मोर्चा के प्रदर्शन को आशा वर्करों ने भी दिया समर्थन

उत्तराखंड
बाजपुर/ उधमसिंह नगर: तहसील परिसर में चल रहे भूमि बचाओ आंदोलन स्थल तहसील परिसर में आज संयुक्त किसान मोर्चा द्वारा देशभर में हो रही बलात्कार की घटनाओं के विरोध में प्रदर्शन किया गया। संयुक किसान मोर्चा के नेता बल्ली सिंह चीमा एवम जगतार सिंह बाजवा के नेतृत्व में आयोजित विरोध प्रदर्शन में भूमि बचाओ आंदोलन के आंदोलनकारीयों ने कहा कि रुद्रपुर में नर्स के साथ बलात्कार के बाद हत्या,कोलकाता पश्चिम बंगाल में डॉक्टर की बलात्कार के बाद हत्या व मुजफ्फरपुर बिहार में महिला के साथ हुई जघन्य वारदात सहित देश भर के विभिन्न स्थानों पर महिलाओं के साथ अत्याचार की घटनाएं हो रही है ऐसी स्थिति में दोषियों को सख्त से सख्त सजा दी जानी आवश्यक है।
बलात्कार के दोषियों को फांसी की सजा की मांग करते हुए वक्ताओं ने कहा कि जब सरकारें अपनी जिम्मेदारी निभाने पर विफल रहती हैं तो आम जनमानस को सड़कों पर आना पड़ता है।
आज देश में ऐसी ही परिस्थितियों बन रही हैं सरकारी इन विषयों पर गंभीर नहीं होती देश के हालात चिंताजनक बन जाएंगे जिसकी जिम्मेदार स्वयं सरकार होगी।
आंदोलन को क्षेत्र की आशा वर्करों ने भी अपना समर्थन दिया। प्रदर्शन कार्यक्रम का संचालन भाकियू एकता उग्रहा के ब्लॉक अध्यक्ष जगदीप सिंह रंधावा ने किया। इस मौके पर हरविंदर कौर,कुलविंदर कौर, सुखमनप्रीत कौर, सुखविंदर कौर, शरणजीत कौर, महेंद्र सिंह रंधावा दर्शन लाल गोयल, नत्था सिंह लखविंदर सिंह, पाल संधू ,सुनील पाठक, बेयन्त सिंह बोपाराय, प्रवीण कंबोज,राजकिशोर सिंह, जोगिंदर सिंह आदि थे।

Advertisement

क्रमिक अनशन पर बैठे किसान

बाजपुर।भूमि बचाओ आंदोलन के 391वें दिन क्रमिक अनशन पर बलविंदर सिंह, छत्रपाल सिंह, मोहम्मद तकी, रशपाल सिंह व जगदीप सिंह को बल्ली सिंह चीमा, कर्म सिंह पड़ा और जगतार सिंह बाजवा ने मालय अर्पण कर बैठाया।

Post Views: 148
Advertisement

Imprint
Responsible for the content:
eastindiatimes.in
Privacy & Terms of Use:
eastindiatimes.in
Mobile website via:
WordPress AMP Plugin
Last AMPHTML update:
30.05.2025 - 15:25:45
Privacy-Data & cookie usage: