बाबा साहब डॉक्टर भीमराव अंबेडकर जी की 134 बी जयंती जनपद में मनाई गई धूमधाम से

schedule
2025-04-15 | 04:50h
update
2025-04-15 | 04:50h
person
jamal
domain
eastindiatimes.in

रिपोर्ट विरेन्द्र तोमर बागपत

बागपत/ बागपत में
भारत रत्न बाबा साहब डाॅ. भीमराव रामजी आंबेडकर जी की 134 बी जयन्ती जनपद मनाई गई। जिलाधिकारी अस्मिता लाल ने अन्य अधिकारियों के संग बाबा साहब के चित्र पर माल्यार्पण एवं पुष्पांजलि अर्पित करते हुए उनको नमन किया और उन्हें श्रद्धांजलि दी उन्होंने समानता, न्याय और मानवाधिकारों की जो मशाल जलाई, वह आज भी हमारे मार्ग को रोशन करती है।
डीएम ने कहा कि विश्व के सभी देशों में भारत का लोकतंत्र सबसे मजबूत है। इसका श्रेय भारत के संविधान को जाता है, जिसकी रचना बाबा साहब द्वारा की गई थी। अंग्रेजो से जब देश आजाद हुआ और संविधान का निर्माण हुआ तबसे लेकर आज तक देश में बहुत परिवर्तन हुए। संविधान में अधिकार के साथ कर्तव्य व दायित्वों का वर्णन भी है। हमें अधिकारों के प्रति सचेत रहने के साथ कर्तव्यों का पालन करना चाहिए। डाॅ. आंबेडकर ने कहा था शिक्षित बनो और संघर्ष करों इसलिए हमें शिक्षा पर विशेष ध्यान देना है। जब हम शिक्षित होगें तो देश प्रगति की ओर बढ़ेगा और देश की प्रगति के साथ हमारी भी तरक्की भी जुड़ी है। उन्होंने डॉ आंबेडकर के कृतित्व एवं व्यक्तित्व प्रकाश डाला।
अधिकारियों-कर्मचारियों को संविधान की शपथ दिलाई।
उन्होंने कहा कि डॉ. आंबेडकर ने आजीवन सामाजिक सुधार के लिए कार्य किया। बाबा साहब भारतीय संविधान के जनक होने के साथ ही भारतीय गणराज्य के निर्माताओं में से एक थे। आज हम सभी को बाबा साहब के आदर्शों से प्रेरणा लेनी चाहिए और बच्चों, युवाओं और विद्यार्थियों को बाबा साहब के बारे में अध्ययन करना चाहिए कि किस प्रकार जीवन में कठिनाइयां होने के बावजूद उन्होंने संघर्ष करते हुए एक नया अध्याय लिखा।
कार्यक्रम का संचालन जिला सूचना विज्ञान अधिकारी भास्कर पांडे ने किया उन्होंने कहा डाॅ. आंबेडकर के कृतित्व व व्यक्तित्व पर सारगर्भित विचार व्यक्त करते हुए कहा कि हमें उनके जीवन से प्रेरणा लेनी चाहिए।
इस अवसर पर अपर जिलाधिकारी न्यायिक सुभाष सिंह ,डिप्टी कलेक्टर भावना सिंह, निकेत वर्मा सहित कलेक्ट्रेट के समस्त स्टाफ उपस्थित रहा।

Advertisement

Post Views: 10
Advertisement

Imprint
Responsible for the content:
eastindiatimes.in
Privacy & Terms of Use:
eastindiatimes.in
Mobile website via:
WordPress AMP Plugin
Last AMPHTML update:
15.04.2025 - 07:37:42
Privacy-Data & cookie usage: