इतवार बाजार के विरोध में हिजाम ने मुख्य चौराहे पर फूंका तहसील प्रशासन का पुतला

schedule
2024-08-25 | 14:57h
update
2024-08-25 | 14:57h
person
eastindiatimes
domain
eastindiatimes.in

ईस्ट इंडिया टाइम्स रिपोर्ट आदिल अमान
कायमगंज/फर्रुखाबाद
नगर के मुख्य चौराहे पर हिजमा नेताओं ने इतवार बाजार के विरोध में तहसील प्रशासन का पुतला फूंका। इतवार बाजार लगने से व्यापारियों में रोष व्यापत है।
रविवार को हिन्दू जागरण मंच के कार्यालय सब्जी मण्डी जवाहरगंज में सभी कार्यकर्ताओं के बीच एक बैठक हुई। बैठक में कहा गया कि नगर के फूलमती मन्दिर के पास एक गेस्ट हाउस में इतवार बाजार लग रहा है। जो कि अवैध है। बाजार में हजारों की संख्याओं में महिलाएं, बच्चे व पुरुष आदि आते है। उनका कहना है कि यदि बाजार में भगदड़ मच जाए तो हाथरस जैसी अप्रिय घटना हो सकती है। आखिर इसका जिम्मेदार कौन होगा। बाजार लगने से व्यापारियों में रोष व्यापत है। बैठक के बाद हिजमा नेताओं ने नगर के मुख्य चौराहे पर तहसील प्रशासन का पुतला फूंका और जमकर नारेबाजी की। इस दौरान विभाग अध्यक्ष प्रदीप सक्सेना, अनूप चौबे, शिवमंगल कौशल, सनी शर्मा, अमित गुप्ता, रेहान खान, संजय भारद्वाज, जय सक्सेना, अवधबिहारी कौशल, शानू सक्सेना, अनुज कुमार आदि मौजूद रहे।

Advertisement

Post Views: 51
Advertisement

Imprint
Responsible for the content:
eastindiatimes.in
Privacy & Terms of Use:
eastindiatimes.in
Mobile website via:
WordPress AMP Plugin
Last AMPHTML update:
06.02.2025 - 06:46:44
Privacy-Data & cookie usage: