राम विग्रह प्राण प्रतिष्ठा के अवसर पर राम मय हुआ पुरा सिंगरौली,पॉच हजार दीपो से जगमग हुआ कलेक्ट्रेट कार्यालय।

schedule
2024-01-22 | 15:23h
update
2024-01-22 | 15:23h
person
eastindiatimes
domain
eastindiatimes.in

मनोज कुमार सोनी/ ब्यूरो प्रमुख

सिंगरौली जिले में 22 जनवरी को अयोध्या में भगवान श्रीराम के स्वरूप की प्राण-प्रतिष्ठा प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी द्वारा की गई। इस समारोह का जिले के शहरी और ग्रामीण क्षेत्र में अनेक स्थानों पर सजीव प्रसारण दिखाया गया। जगह-जगह भजन कीर्तन, भण्डारे का आयोजन करके लोगों ने इस समारोह में अपनी सहभागिता निभाई।लोगों ने अयोध्या में भव्य राम मंदिर में श्रीराम की प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम का सजीव प्रसारण देखा। रामधुन और जय श्रीराम के नारों की गूंज रही। शांय के समय जिले के नागरिको के द्वारा अपने घरो, मंदिरों में दीप जलाकर दीपावली मनाई गई। सिंगरौली जिले के कलेक्ट्रेट कार्यालय में कलेक्टर अरूण परमार, पुलिस अधीक्षक मोहम्मद यूसुफ कुरैशी के नेतृत्व में कलेक्ट्रेट कार्यालय सहित विभिन्न शासकीय कार्यालयों के अधिकारियो कर्मचारियो द्वारा सामूहिक रूप से पॉच हजार दीपो को प्रज्जवलित कर प्रभु श्रीराम के प्राण प्रतिष्ठा होने पर दीपावली मनाई गई। इस पवित्र अवसर पर जिले के नागरिको द्वारा भी अपने घरो आस पास के मंदिरो में दीप जलाकर श्रीराम के प्रति अपनी आस्था और भक्ति को प्रकट करते देखा गया।इस अवसर पर अपर कलेक्टर अरविंद झा, संयुक्त कलेक्टर राजेश शुक्ला, संजीव पाण्डेय, एसडीएम सृजन बर्मा, नगर निगम आयुक्त सतेन्द्र सिंह धाकरे, तहसीलदार रमेश कोल, जिला पंचायत के अतिरिक्त मुख्य कार्यपालन अधिकारी अनुराग मोदी, महिला बाल विकास अधिकारी राजेश गुप्ता, लोक सेवा प्रबंधक रमेश पटेल, डीपीसी आर.एल शुक्ला, सहायक आयुक्त जन जाति कार्य विभाग संजय खेडकर, नगर निगम के उपायुक्त सत्यम मिश्रा, कार्यपालन यंत्री नगर निगम व्हीपी उपाध्याय सहित अधिकारियो कर्मचारियो द्वारा दीप जलाया गया।इसी तरह गनियारी वार्ड 41 में भी शिव मंदिर में भजन कीर्तन के साथ भंडारे का आयोजन किया गया, इस कार्यक्रम में मौजूद रहे संजय केसरी दीपक सोनी भाई लाल सोनी मनोज सोनी सहित तमाम लोग मौजूद रहे।

Advertisement

Post Views: 521
Advertisement

Imprint
Responsible for the content:
eastindiatimes.in
Privacy & Terms of Use:
eastindiatimes.in
Mobile website via:
WordPress AMP Plugin
Last AMPHTML update:
19.04.2025 - 16:32:44
Privacy-Data & cookie usage: