चेयरमैन गुरजीत सिंह ‘गित्ते’ बोले…..बाजपुर के विकास में कोई कोर कसर बाकी नहीं छोड़ी जाएगी

schedule
2025-04-17 | 18:29h
update
2025-04-17 | 18:29h
person
jamal
domain
eastindiatimes.in

ईस्ट इंडिया टाइम्स ब्यूरो चीफ: आमिर हुसैन

उत्तराखंड
बाजपुर/ उधमसिंह नगर: 17 अप्रैल- चेयरमैन गुरजीत सिंह ‘गित्ते’ ने नगर के वार्ड नं.7 संजय नगर वार्ड में 130 मीटर टाईल्स रोड का शिलान्यास विधिवत पूजा अर्चना उपरान्त नारियल फोड़कर किया। इस दौरान चेयरमैन गित्ते ने कहा कि बाजपुर के विकास में कोई कोर कसर बाकी नहीं छोड़ी जाएगी। बाजपुर के प्रत्येक वार्ड में विकास गंगा अनवरत बहती रहेगी। इस दौरान वार्डवासियों ने चेयरमैन गित्ते का फूलमाला पहनाकर जोरदार स्वागत किया। इस मौके पर सभासद सुशील वर्मा, भगवान दास, जयबल्लभ उपाध्याय, एडवोकेट दीपक श्रीवास्तव, विवेक पाण्डेय, संजय शर्मा, मनोज शर्मा आदि थे।

Advertisement

Post Views: 15
Advertisement

Imprint
Responsible for the content:
eastindiatimes.in
Privacy & Terms of Use:
eastindiatimes.in
Mobile website via:
WordPress AMP Plugin
Last AMPHTML update:
19.04.2025 - 16:40:52
Privacy-Data & cookie usage: