इटावा के नवागंतुक जिलाधिकारी ने सम्भाला चार्ज

schedule
2025-04-17 | 19:11h
update
2025-04-17 | 19:11h
person
jamal
domain
eastindiatimes.in

ईस्ट इंडिया टाइम्स/कुलदीप दुबे

इटावा इटावा के नवागंतुक जिलाधिकारी शुभ्रान्त कुमार शुक्ल ने कलेक्ट्रेट इटावा स्थित कोषागार में पहॅुचकर डबल लॉक का चार्ज संभाला।
नवागंतुक जिलाधिकारी 1997 बैच के पी0सी0एस0 ऑफिसर एवं 2013 बैच के आई0ए0इस0 ऑफिसर हैं। इन्होंने चित्रकूट में जिलाधिकारी के पद पर कार्यरत रहे व कन्नौज में जिलाधिकारी के रूप में कार्य किया है।
आज जनपद इटावा का पदभार ग्रहण करने के बाद जिलाधिकारी ने समस्त जिला स्तरीय अधिकारियों के साथ बैठक की। जिसमें उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री जी के निर्देशानुसार कार्य किया जाएगा एवं सभी विभागीय अधिकारियों द्वारा नियमों का पालन किया जाएगा। उन्होंने कहा कि लंबित प्रकरणों का समय से निस्तारण किया जाए। उन्होंने कहा केन्द्र व प्रदेश सरकार की योजनाओं का लाभ पात्रों तक पहुॅचाने पर जोर दिया जायेगा।
जिलाधिकारी सुभ्रांत शुक्ला द्वारा जनपद के तमाम पत्रकारों संग उन्होंने प्रेसवार्ता आयोजित की। पत्रकारों से बातचीत करते हुए उन्होंने बताया कि शासकीय कार्यों का समय से निस्तारण करना एवं जन समस्या को सुनना एवं उसका समय से निस्तारण करना हमारा कर्तव्य है। उन्होंने कहा कि सरकार की मंशानुरूप कार्य किया जाएगा। पर्यावरण पर विशेष ध्यान दिया जाएगा। उन्होंने कहा थर्मोकोल/प्लास्टिक के प्रयोग को कम किया जाए।
इस अवसर पर मुख्य विकास अधिकारी अजय कुमार गौतम, अपर जिलाधिकारी अभिनव रंजन श्रीवास्तव, समस्त उप जिलाधिकारी सहित अन्य समस्त जिला स्तरीय अधिकारी व कर्मचारी आदि उपस्थित रहे।

Advertisement

Post Views: 20
Advertisement

Imprint
Responsible for the content:
eastindiatimes.in
Privacy & Terms of Use:
eastindiatimes.in
Mobile website via:
WordPress AMP Plugin
Last AMPHTML update:
17.04.2025 - 23:31:14
Privacy-Data & cookie usage: