हज 2025 को लेकर एक प्रेस वार्ता का आयोजन किया गया।

schedule
2024-08-27 | 08:03h
update
2024-08-27 | 08:03h
person
eastindiatimes.in
domain
eastindiatimes.in

ईस्ट इंडिया टाइम्स रिपोर्ट जाहिद हुसैन।

फिरोजाबाद।हज समिति ऑफ़ इंडिया के चीफ मास्टर ट्रेनर और जिला हज नोडल अधिकारी मौलाना आलम मुस्तफा याकूबी ने कहा कि हज 2025 में नई पॉलिसी के अंदर कुछ बदलाव किया गया है जो मुख्य रूप से हज यात्रियों के लिए समस्या बन सकते हैं, यात्री की उम्र 70 से घटा कर 65 साल रिजर्व कैटेगरी की कर दी गई है, मदीने की तरह मक्का के अंदर भी किचन फैसिलिटी को खत्म किया जा रहा है, मदीने में पहले ही खत्म किया जा चुका है। सऊदी सरकार ने यह निर्णय आग से सुरक्षा हेतु लिया है। सऊदी सरकार के आदेश पर, रहाइश् के लिए मक्के और मदीने में किचन फैसिलिटी खत्म कर दी गई है। सऊदी सरकार के आदेश अनुसार हज 2025 में महिलाओं और पुरुषों को अलग-अलग कमरों में रखा जाएगा, जो एक ही बिल्डिंग में अगल-बगल होगा, यह आदेश पूरी दुनिया के लिए पहले से ही था भारत से जाने वाली हज यात्रियों के लिए इस वर्ष यह आदेश हुआ है। हज 2025 में रिजर्व कैटेगरी के लिए 65 साल वाले हज यात्री के साथ एक साथी अथवा (मेहरम )के तौर पर 60 साल तक का साथ जा सकता है, नई पॉलिसी को लेकर हज समिति आफ इंडिया के साथ तमाम प्रदेशों की और केंद्र शासित प्रदेशों की हज समितियां के साथ 20 अगस्त को एक बैठक का आयोजन मुंबई हज हाउस में किया गया जिस में तमाम प्रदेशों की हज समिति के जिम्मेदार शामिल हुए जिसमें खास तौर पर मुख्य बिंदुओं पर चर्चा हुई 1.रियाल की पुरानी व्यवस्था ही रखी जाए, जिसमें प्रत्येक हज यात्री को 2100 रियल केंद्रीय हज कमेटी बैंक द्वारा प्रदान करती थी..2.हर राज्य के हज यात्रियों को मक्का और मदीना में राज्य वार बिल्डिंग की सुविधा दी जाए, और एक जिले से जाने वाले हज यात्रियों को भी एक बिल्डिंग दी जाए।3. हज कमेटी का कोटा वापस 5% किया जाए,नई पॉलिसी में हज कमेटी का कोटा 75 से घटाकर 70 कर दिया गया है,और प्राइवेट टूर ऑपरेटर का 25 से बढ़कर 30 कर दिया गया है।4. हज यात्रियों की फिटनेस ट्रेनिंग कराई जाए।5. महिला हज यात्री को स्कार्फ और पुरुष यात्री को बेल्ट दी जाए।6. हज यात्रियों का हवाई जहाज का किराया सामान्य किया जाए सब जगह से। अभी कुछ राज्यों का किराया बहुत ज्यादा है।7. बिजनेस क्लास के लिए 20 दिन का हज पैकेज केंद्रीय समिति द्वारा जारी किया जाए। इन प्रस्तावों को केंद्रीय हज समिति द्वारा केंद्रीय अल्पसंख्यक कल्याण मंत्रालय को भेजा जाएगा। केंद्रीय हज समिति ने यह आश्वासन दिया तमाम प्रदेश की हज समितियां के जिम्मेदारों को के निम्न प्रस्तावों को जल्द से जल्द अंतिम रूप दिया जाएगा

Advertisement

Post Views: 102
Advertisement

Imprint
Responsible for the content:
eastindiatimes.in
Privacy & Terms of Use:
eastindiatimes.in
Mobile website via:
WordPress AMP Plugin
Last AMPHTML update:
07.05.2025 - 15:34:56
Privacy-Data & cookie usage: