मोना हत्याकांड में नया मोड़ बाबा और चाचा को 8 घंटे की रिमांड

schedule
2025-04-20 | 16:52h
update
2025-04-20 | 16:55h
person
jamal
domain
eastindiatimes.in

ईस्ट इंडिया टाइम्स रिपोर्ट सुधीर सिंह

कायमगंज / फर्रूखाबाद

Advertisement

कोतवाली कायमगंज के नुनहाई मोहल्ले की किशोरी मोना की रहस्यमयी मौत मामले में नया मोड़ आया है। आरोपी बाबा बिजेंद्र सिंह और चाचा विजय को पुलिस रिमांड में लिया गया है। दोनों ने कोर्ट में आत्मसमर्पण किया था। पुलिस अधिकारियों के अनुसार आरोपियों ने मोना का शव गंगा में बहाने की बात स्वीकार की है। प्रभारी निरीक्षक अनुराग मिश्रा ने बताया कि सोमवार को दोनों आरोपियों को जेल से पांचाल घाट ले जाया जाएगा। वहां आरोपियों की निशानदेही पर शव की तलाश की जाएगी।
आरोपियों ने उच्च न्यायालय में एफआईआर रद्द करने की याचिका दायर की थी। उन्होंने दावा किया था कि मोना कमरे में अकेली थी। दरवाजे अंदर से बंद थे। उन्हें शव खिड़की से दिखाई दिया था। आरोपियों का कहना था कि मोना के शरीर पर चोट के निशान नहीं थे। मौत स्वाभाविक लग रही थी। इसलिए बिना अंतिम संस्कार के शव को गंगा में बहा दिया।
कोर्ट ने इन दावों को संदिग्ध माना। एफआईआर रद्द करने से इनकार कर दिया। मामले की गंभीरता को देखते हुए जांच को निर्णायक बताया। कोर्ट की टिप्पणी के बाद आरोपियों ने आत्मसमर्पण कर दिया। अब पुलिस पांचाल घाट पर आरोपियों के बयानों की पुष्टि करेगी। इस जांच से मोना की मौत का सच सामने आने की उम्मीद है।

Post Views: 69
Advertisement

Imprint
Responsible for the content:
eastindiatimes.in
Privacy & Terms of Use:
eastindiatimes.in
Mobile website via:
WordPress AMP Plugin
Last AMPHTML update:
20.04.2025 - 23:12:17
Privacy-Data & cookie usage: