रिपोर्ट विरेन्द्र तोमर।
बागपत/ इंद्रप्रस्थ पब्लिक स्कूल काठा के खेल मैदान में भाजपा द्वारा आयोजित संविधान निर्माता व भारत रत्न डॉ. भीमराव आंबेडकर सम्मान अभियान जिला गोष्ठी कार्यक्रम में कृषि मंत्री सूर्य प्रताप शाही ने कहा बाबा साहब डॉ. भीमराव आंबेडकर ने अपना जीवन सामाजिक समानता, मानवाधिकार के लिए समर्पित किया। बाबा साहब भीमराव पर हमें गर्व है उन्होंने हमारे देश के संविधान का निर्माण किया सभी समाज को लेकर संविधान की रचना की। भाजपा सरकार ने बाबासाहेब को सम्मान देने के लिए अनेक कदम उठाए हैं। 60 वर्षों तक कांग्रेस ने बाबासाहेब की उपेक्षा की। कांग्रेस नहीं चाहती थी कि वे दलितों के नेतृत्वकर्ता के तौर पर प्रचारित हो। यही कारण था कि कांग्रेस ने उन्हें दो बार लोकसभा चुनावों में हरवाने की साजिश रची थी। भाजपा ने हमेशा बाबा साहब डॉ. भीमराव अंबेडकर का सम्मान किया है। उन्हें भारत रत्न दिलवाया। उनकी प्रतिमा स्थापित कर सम्मान दिया। दलित समाज के उत्थान में भाजपा की भूमिका हमेशा अहम रही है। प्रधानमंत्री मोदी बाबासाहेब के सपनों को साकार करते हुए गरीबों और वंचितों की मदद कर रहे हैं। विभिन्न योजनाओं के माध्यम से जरूरतमंदों को लाभ पहुंचाया जा रहा है।पूर्व सांसद सत्यपाल सिंह ने कहा बाबा साहेब एक राजनेता या समाज सुधारक नहीं थे, बल्कि वह एक विचारक, एक दार्शनिक,एक महान नेता थे। उन्होंने भारतीय समाज के हर क्षेत्र में बदलाव लाने के लिए कड़ी मेहनत की, उनके विचार आज भी हमें मार्गदर्शन देते हैं। ।
प्रदेश मंत्री बसंत त्यागी, कार्यक्रम संयोजक व एससी मोर्चा के जिला संयोजक आत्माराम मौर्य, जिला पंचायत सदस्य मनुपाल बंसल, राज्यमंत्री केपी मलिक के प्रतिनिधि पंकज मलिक, पूर्व प्रमुख जितेन्द्र धामा, युवा मोर्चा के जिला संयोजक अक्षय चौधरी, जिला उपाध्यक्ष राकेश जैन, अश्वनी त्यागी, डॉ नीरज कौशिक, एससी मोर्चा के जिला महामंत्री सतेंद्र मौर्य, मंडल अध्यक्ष दिनेश प्रधान, ओम कश्यप, डॉ शराफत अली, संदीप प्रजापति, चिराग जैन, सुरेंद्र तोमर, संदीप वशिष्ठ, प्रभात तोमर, अजय चौधरी, मनजीत गुर्जर, सुनील दीक्षित, अमित उपाध्याय, कपिल देव, अरविंद तोमर, सूनिल दिक्षित, विनोद पांचाल, सूनील मेवला, मनोज कटारिया, रवि बंसल, साधना तिवारी, सूनील तोमर, योगेश यादव आदि मौजूद रहे।