ईस्ट इंडिया टाइम्स रिपोर्ट राजेंद्र सिंह धुआंधार।
कन्नौज। सिहपुर पचोर में शुरू हुई बुद्ध कथा का उमेश वाजपेई बजरंग दल विश्व हिंदू परिषद ने फीता काटकर किया। इस बुद्ध कथा के आयोजन पर उमेश वाजपेई बजरंग दल विश्व हिंदू परिषद ने कहा कि भगवान बुद्ध ने सत्य अहिंसा पर आधारित जीवो पर दया करने का जो उपदेश दिया है। उन उपदेशों को लोगों पर अमल करने की जरूरत है। उन्होंने कहा कि भगवान महात्मा बुद्ध द्वारा समाज एवं जन कल्याण के लिए दिए गए उनके योगदान को कभी भुलाया नहीं जा सकता। इस मौक पर बुद्ध कथा वाचक ने भगवान महात्मा बुद्ध के कथा प्रसंग का मार्मिक वर्णन कर लोगों को मंत्र मुक्त किया। इस अवसर पर क्षेत्रीय प्रमुख लोगों के साथ भारी संख्या में श्रोतागण मौजूद थे।