सदस्यता अभियान के लिए जुटे भाजपाई•सदस्यता अभियान की सफलता के लिए की बैठक

schedule
2024-09-05 | 10:30h
update
2024-09-05 | 11:25h
person
eastindiatimes
domain
eastindiatimes.in

रिपोर्ट वीरेंद्र तोमर बागपत बड़ौत

|नगर के दिल्ली सहारनपुर रोड़ पर भाजपा के कैंप कार्यालय पर भाजपाइयों नें बैठक कर बड़ौत विधानसभा में सदस्यता अभियान को सफल बनाने की लिए मंथन किया। इस दौरान मलकपुर गन्ना मिल के पूर्व चैयरमेन धूम सिंह को सदस्यता का नवीनीकरण कराया। जिले से बूथ स्तर तक पार्टी द्वारा सदस्यता अभियान को लेकर तैयारी बैठक आयोजित कि जा चुकी है। बैठक में भाजपा के सभी पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं को सदस्यता अभियान की जानकारी भी दें दी गयी है। सदस्यता अभियान को लेकर भाजपा कार्यकर्ताओं में उत्साह और उमंग देखने को मिल रहा है, और भाजपा के कार्यकर्ता इसे सफल बनाने के लिए दिन रात एक किये हुए हैं। भाजपा के वरिष्ठ नेता जसवीर सोलंकी ने बताया कि हम पहले से ही पार्टी सदस्य हैं लेकिन साधारण सदस्य के रूप में पार्टी ने एक निश्चित समय सीमा तय की है, इसलिए सदस्यता के नवीनीकरण की दृष्टि से हम फिर इस अभियान से जुड़ रहे हैं।इस दौरान जिला महामंत्री एडवोकेट बिजेंद्र शर्मा, जिला उपाध्यक्ष व सदस्यता अभियान के जिला सहसंयोजक कुलदीप भारद्वाज जिला उपाध्यक्ष अनिता खौखर, जिला मंत्री सचिन जैन, जिला मीडिया प्रभारी पवन शर्मा, लोकसभा पालक प्रमोद खौखर, नगर महामंत्री गौरव शर्मा भानू, व्यापार प्रकोष्ठ के जिला सहसंयोजक रविन्द्र आर्य, प्रभात स्वामी आदि मौजूद रहे।

Advertisement

Post Views: 91
Advertisement

Imprint
Responsible for the content:
eastindiatimes.in
Privacy & Terms of Use:
eastindiatimes.in
Mobile website via:
WordPress AMP Plugin
Last AMPHTML update:
09.04.2025 - 21:14:18
Privacy-Data & cookie usage: