मक्का के खेत में पानी लगा रही दलित महिला किसान का अर्धनग्न मिला शव मृतिका के शरीर पर मिले चोटों के निशान

schedule
2025-05-04 | 18:32h
update
2025-05-04 | 18:32h
person
eastindiatimes.in
domain
eastindiatimes.in

ईस्ट इंडिया टाइम्स राजेन्द्र सिंह धुऑंधार

कन्नौज। मक्का के खेत में रात्रि में पानी लगाने गई दलित महिला किसान का सुबह के समय अर्धनग्न शव मिलने से सनसनी फैल गई। मृतक महिला के शरीर पर धारदार हथियार से चोटें के निशान मिले हैं। दलित महिला की नृशन्स तरीके से हत्या कर दी गई। शव के पास चूड़ियां भी टूटी हुई मिली रेप के बाद हत्या करने की आशंका जताई जा रही है। एसपी विनोद कुमार फॉरेन्सिक टीम के साथ मौके पर पहुंचे घटना स्थल पर पहुंच कर एसपी बोले हत्या के कारणों की हर पहलू पर जांच की जा रही है। विवाहिता महिला का शव अर्धनग्न अवस्था में मिलने की सूचना पर ग्रामीणों में सनसनी फैल गई। मृतिका के शरीर पर चोटों के निशान भी पाये गये हैं। इसके अलावा मृतिका के शरीर पर पहने हुये जेवरात भी गायब हैं।
फिलहाल मौके पर पहुंची पुलिस ने मामले की जांच पड़ताल शुरू कर दी है। मृतिका की पहचान 35 वर्षीय सुशीला देवी के रूप में की गई है। जिले के गुरसहायगंज कोतवाली क्षेत्र के गांव तहसीपुर ठठिया गांव निवासी रामरतन से सुशीला की शादी हुई थी। बीते दो वर्ष पूर्व रामरतन की मौत हो गई थी। शादी के बाद सुशीला के एक बेटा अंश के अलावा दो बेटियां प्रिया और प्रियांशी हैं।
पहले पति की मौत के बाद सुशीला ने दूसरी शादी तिर्वा कोतवाली क्षेत्र के पाला गांव निवासी हिमांशू से कर ली थी।
दूसरे पति हिमांशू के गुजरात में नौकरी करने के कारण सुशीला गांव में ही रहकर अपने पास मौजूद पांच वीघा खेती की देखभाल करके अपना और अपने बच्चों का पालन पोषण करती थी।
मृतिका की बेटी के मुताबिक सुशीला बीती सायं खेत में बोई गई मक्का की फसल में पानी लगाने गईं थीं। जिसके बाद से उनका कोई पता नहीं चला था।
रविवार को जिले के गुरसहायगंज क्षेत्र के मढिया गांव में रामबिलास के खेत में महिला का शव मिला।
पुलिस की जांच पड़ताल में सामने आया कि,संदेहास्पद परिस्थितियों में मिला महिला का शव अर्धनग्न हालत में मिला। इसके अलावा महिला के शरीर पर धारदार हथियार से हमले के निशान भी मिले हैं। चेहरे पर काटने जैसे निशान मिलने के इसके अलावा कानों में पहने कुंडल और गले का मंगलसूत्र भी गायब था। महिला के हाथों में पहनी चूड़ियां भी टूटी हुई घटना के निकट मिली हैं।
आसपास के ग्रामीण महिला के साथ अमानवीयता की बात कह रहे हैं।
फिलहाल मौके पर पुलिस के पहुंचने के बाद डॉग स्क्वायड और फॉरेंसिक टीम भी पहुंची है।
महिला की हत्या के मामले में जिले के पुलिस कप्तान बिनोद कुमार का कहना है, कि पुलिस टीमों की जांच पड़ताल जारी है। जल्द ही घटना का खुलासा किया जायेगा और दोषियों को गिरफ्तार करके जेल भेजा जायेगा।

Advertisement

Post Views: 106
Advertisement

Imprint
Responsible for the content:
eastindiatimes.in
Privacy & Terms of Use:
eastindiatimes.in
Mobile website via:
WordPress AMP Plugin
Last AMPHTML update:
15.06.2025 - 18:33:13
Privacy-Data & cookie usage: