खेत में पानी लगाने के दौरान भतीजे ने दुष्कर्म का विरोध करने पर गला दबाकर कर दी थी चाची की हत्या

schedule
2025-05-05 | 17:55h
update
2025-05-05 | 17:55h
person
eastindiatimes.in
domain
eastindiatimes.in

ईस्ट इंडिया टाइम्स राजेन्द्र सिंह धुऑंधार

कन्नौज। रविवार को सुबह संदेहास्पद परिस्थितियों में एक 37 वर्षीय महिला का शव खेत में मिलने की घटना का पुलिस ने सोमवार को खुलासा कर दिया। पारिवारिक भतीजे ने ही शराब का नशा अधिक होने और अपनी चाची पर नियत खराब होने के बाद वहशीपन हावी होने के बाद वारदात को अंजाम दिया था। गुरसहायगंज कोतवाली क्षेत्र के तहसीपुर ठठिया गांव की रहने वाली एक महिला जिसकी पहचान सुशीला देवी पत्नी स्व. रामरतन के रूप में पुलिस ने की थी, इसका शव उपरोक्त गांव के निवासी रामबिलास के खेत में अर्धनग्न अवस्था में मिला था। पुलिस की जांच पड़ताल में सामने आया कि, महिला के साथ दुष्कर्म, और असफल होने पर उसको धारदार हथियार से घायल करने के बाद उसकी हत्या करने के अलावा महिला की पहनी ज्वैलरी भी गायब कर देने में महिला के ही पारिवारिक भतीजे का हांथ था। पति की मौत के बाद गांव का ही पारिवारिक भतीजा अमरपाल उर्फ ललुआ उर्फ भैरव उर्फ अनुज पुत्र रामशरण दोहरे निवासी ग्राम तहसीपुर ठठिया गुरसहायगंज सुशीला का घरेलू और खेती किसानी आदि कामों में हांथ बंटाता था। घटना की शाम शनिवार को भी अमरपाल मक्का के खेत में खाद डलवाने और सिंचाई में सहयोग करने के लिये सुशीला के साथ गया था।
यहां अमरपाल ने शराब भी पी अधिक शराब पीने के कारण उसकी नियत अपनी पारिवारिक चाची सुशीला पर खराब हो गई।
फिर क्या, बहसी दरिंदा बने अमरपाल ने सुशीला देवी को वहीं मक्का के खेत में जबरिया दुष्कर्म का प्रयास करते हुए पटक दिया चाची द्वारा दुष्कर्म का विरोध करने पर भतीजे ने धारदार हथियार से घायल करने के बाद उसकी हत्या कर दी थी।
महिला के शरीर पर पहनी ज्वैलरी भी उपरोक्त दरिंदे ने पार कर दी थी।
उपरोक्त मामले में जांच पड़ताल के दौरान हरकत में आई गुरसहायगंज पुलिस ने सर्विलांस और एसओजी टीम की मदद से महिला के हत्याभियुक्त को गिरफ्तार कर लिया।
पुलिस हिरासत में अपराधी ने अपना जुर्म भी कबूल कर लिया।
पुलिस ने अपराधी की निशानदेही पर मृतिका का मोबाइल और साड़ी भी बरामद की है।
पकड़े गये अपराधी के खिलाफ मुकदमा दर्ज किये जाने के बाद जेल भेज दिया गया।
घटना के चंद घंटों के अंदर खुलासा करने वाली पुलिस टीम को एसपी बिनोद कुमार ने बधाई दी है।

Advertisement

Post Views: 44
Advertisement

Imprint
Responsible for the content:
eastindiatimes.in
Privacy & Terms of Use:
eastindiatimes.in
Mobile website via:
WordPress AMP Plugin
Last AMPHTML update:
07.05.2025 - 08:18:41
Privacy-Data & cookie usage: