बेटी की ससुराल से घर आ रहे दंपती की बाइक में ट्रक ने मारी टक्कर

schedule
2025-05-05 | 18:44h
update
2025-05-05 | 18:44h
person
eastindiatimes.in
domain
eastindiatimes.in

ईस्ट इंडिया टाइम्स राजेन्द्र सिंह धुऑंधार

कन्नौज। बेटी की ससुराल से घर आ रहे दंपती की बाइक में ट्रक ने पीछे से टक्कर मार दी। हादसे में दंपती घायल हो गए। घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया। वहां से रविवार को महिला को तिर्वा मेडिकल कालेज रेफर कर दिया गया।जनपद फर्रुखाबाद के थाना शमसाबाद के ग्राम नगला असे निवासी रघुवर (52) पत्नी चंद्रकांती (50) के साथ बेटी को देखने ससुराल जनपद कानपुर देहात के ग्राम उड़नापुर गए थे। दोनों बाइक से घर लौट रहे थे। सुबह नौ बजे छिबरामऊ के फर्रुखाबाद चौराहे पर पीछे से आ रहे तेज रफ्तार ट्रक ने बाइक में टक्कर मार दी। हादसे में दंपती गंभीर रूप से घायल हो गए। घटना के बाद चालक ट्रक लेकर फरार हो गया। आसपास के लोगों ने एंबुलेंस से दंपती को अस्पताल में भर्ती कराया।

Advertisement

Post Views: 23
Advertisement

Imprint
Responsible for the content:
eastindiatimes.in
Privacy & Terms of Use:
eastindiatimes.in
Mobile website via:
WordPress AMP Plugin
Last AMPHTML update:
07.05.2025 - 07:49:40
Privacy-Data & cookie usage: