संगठन ही व्यापारी सुरक्षा की ढाल-उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार मंडल मिश्रा गुट

schedule
2025-05-05 | 18:56h
update
2025-05-05 | 18:56h
person
eastindiatimes.in
domain
eastindiatimes.in

ईस्ट इंडिया टाइम्स रिपोर्ट आदिल अमान

कायमगंज/फर्रुखाबाद
उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार मंडल मिश्रा गुट की बैठक में जिलाध्यक्ष सदानंद शुक्ला ने व्यापारियों को संगठित रहने और राजनीतिक दलों की चालों से सावधान रहने की सलाह दी।
नगर के नोनियमगंज स्थित व्यापारी नेता अमित कुमार पिंटू राठौर के प्रतिष्ठान पर सम्पन्न हुई। जिलाध्यक्ष सदानंद शुक्ला की मौजूदगी ने कार्यकारिणी में रवि गुप्ता को महामंत्री, जितेन्द्र को मंत्री, दीपांशु, गुंजन चतुर्वेदी, अखिल शाक्य, सौरभ गंगवार और फहाद खां को उपाध्यक्ष, दानिश खां, आरिश खां, जावेद, कन्हैया राठौर को मंत्री, सादान खां को उपमंत्री, मनोज तिवारी को वरिष्ठ उपाध्यक्ष तथा दीपांशु राठौर और आतिफ खां को मीडिया प्रभारी की जिम्मेदारी सौंपी। सभी नव नियुक्त पदाधिकारियों को प्रमाण पत्र सौंपे गए और माला पहनाकर उनका स्वागत किया गया। इस मौके पर बंसल गुट से आए कई पदाधिकारियों को भी सदस्यता दिलाते हुए सम्मानित किया गया। जिलाध्यक्ष ने कहा संगठन से जुड़ाव और सामर्थ्य ही व्यापारी हितों की रक्षा कर सकते हैं। राजनीतिक दलों के लोग सिर्फ वोट और लाभ के लिए व्यापारियों का इस्तेमाल करते हैं, लेकिन उनके दुख-सुख में साथ नहीं खड़े होते। इसलिए संगठित रहना ही समय की मांग है। उन्होंने बिना किसी संगठन का नाम लिए कुछ लोगों पर निशाना साधते हुए कहा कि कुछ लोग सिर्फ अधिकारियों की चापलूसी में लगे रहते हैं, ऐसे लोगों को पहचानना जरूरी है। इसे पहले बैठक की शुरुआत संस्था के संस्थापक स्वर्गीय श्याम बिहारी मिश्रा को श्रद्धांजलि अर्पित कर की गई। इस दौरान प्रदेश मंत्री द्रोण सिंह गंगवार, नरेश पालीवाल, विक्की अग्रवाल, सौरभ शुक्ला, राजू गौतम, राकेश सक्सेना, सभासद सुनील गुप्ता, प्रदीप शाक्य, सागर गुप्ता, सनी गुप्ता, गोलू यादव और दिनेश सक्सेना आदि मौजूद रहे।

Advertisement

Post Views: 18
Advertisement

Imprint
Responsible for the content:
eastindiatimes.in
Privacy & Terms of Use:
eastindiatimes.in
Mobile website via:
WordPress AMP Plugin
Last AMPHTML update:
05.05.2025 - 21:39:57
Privacy-Data & cookie usage: