समाजवादी पार्टी बाबा साहब वाहिनी के जिलाध्यक्ष ने जैनपुर में की पीडीए बैठक

schedule
2025-05-10 | 18:25h
update
2025-05-10 | 18:25h
person
eastindiatimes.in
domain
eastindiatimes.in

ईस्ट इंडिया टाइम्स राजेन्द्र सिंह धुऑंधार

कन्नौज। डॉक्टर भीमराव ने आंबेडकर संविधान बनाकर दलितों आदिवासी एवं महिलाओ का सम्मान किया है। सपा बाबा साहब के संविधान और लोकतंत्र को बचाने की लड़ाई लड़ रही है यह विचार पीडीए की कन्नौज विधान सभा के गाँव जैनपुर में पीडीए की बैठक सम्पन्न हुई। बैठक में समाजवादी पार्टी बाबा साहब वाहिनी के जिलाध्यक्ष नीरज कुमार दोहरे ने अपने विचार व्यक्त करते हुए कहा कि सपा लोकतंत्र पर हो रहे हमले का मुकाबला करेगी। सपा देश की इकलौती पार्टी है। जिसके नाम से वही समाजवाद है। जो हमारे संविधान की प्रस्तावना में है।भाजपा सरकार का रवैया ताना शाही का है। किसान अपनी मांगों को लेकर धरना , आमरण अनशन पर बैठे है। लेकिन इन किसानों की पीड़ा नही दिख रही है। उन्होंने कहा कि नौजवान नौकरी और रोजगार के लिये परेशान है। भाजपा सरकार के इशारे पर अधिकारी निर्दोष नौजवानों को फर्जी मामलों में फंसाने का काम कर रहे है। संजीव यादव ने कहा कि भाजपा झूठे आरोप लगाकर लोगों को एक साजिश के तहत लोगो को परेशान कर रही है। जिसके मद्देनजर सपा लोगो को सावधान कर रही है। 2027 में सपा की सरकार बनाने के लिये कार्यकर्ताओ को दिन रात काम करना पड़ेगा।
बैठक में शशिमा दोहरे, अनुराग यादव, दीपक कश्यप,आकाश आदि लोग मौजूद रहे।

Advertisement

Post Views: 9
Advertisement

Imprint
Responsible for the content:
eastindiatimes.in
Privacy & Terms of Use:
eastindiatimes.in
Mobile website via:
WordPress AMP Plugin
Last AMPHTML update:
10.05.2025 - 20:14:38
Privacy-Data & cookie usage: