37 सदस्यों सहित भारतीय उद्योग व्यापार मंडल मानीमऊ टीम का हुआ गठन, चेतन दुबे बनें मानीमऊ के युवा नगर अध्यक्ष

schedule
2025-05-12 | 17:51h
update
2025-05-12 | 17:51h
person
eastindiatimes.in
domain
eastindiatimes.in

ईस्ट इंडिया टाइम्स राजेन्द्र सिंह धुऑंधार

कन्नौज। भारतीय उद्योग व्यापार मंडल उत्तर प्रदेश के कन्नौज जिला कमेटी के द्वारा मानीमऊ नगर इकाई का गठन किया गया। इस अवसर पर जिला अध्यक्ष राज शर्मा एवं जिला संरक्षक विनय दुबे के द्वारा मानीमऊ में एक निजी प्रतिष्ठान पर बैठक कर नगर कमेटी की घोषणा की गई। जिसमें नगर संरक्षक चंद्रकांत शुक्ला, नगर अध्यक्ष आशीष कटियार, नगर प्रभारी आशुतोष त्रिपाठी, नगर महामंत्री रणवीर सिंह कटियार उर्फ लालू, नगर कोषाध्यक्ष सिंटू राठौर, नगर वरिष्ठ उपाध्यक्ष सुशांत दुबे, विपिन पटेल, रिशु कटियार, रिंकल पांडे, मोहम्मद समीम, नगर उपाध्यक्ष पीयूष गुप्ता, जीशान अली, अखिलेश कटियार, साबिर अली, दीपू, , नगर मंत्री अरुण कटियार, जीतू, राजीव कटियार, अभिषेक दुबे, अनिल कटियार, नगर संगठन मंत्री मनोज कटियार, विजय शर्मा, सह संगठन मंत्री राजीव सिंह ठाकुर, आदिल अली, रानू कटियार, मीडिया प्रभारी किशन बाथम, नगर कार्यकारिणी सदस्य रवि कटियार, अनिल राठौर, मोहम्मद अलीम, मोहम्मद अब्दुल, रिंकू कटियार, मोहम्मद अनीस, अतर सिंह, श्रीकांत, सुधीर सैनी, बीर भान पाल, सोमिल कटियार और मानीमऊ के युवा नगर अध्यक्ष चेतन दुबे, एवं युवा नगर महामंत्री शिवानंद दुबे (अलबेला ) को जिम्मेदारी देकर नवनियुक्त पदाधिकारीओ को फूल माला पहनाकर, सभी को शुभकामनाएं एवं बधाई जिला पदाधिकारीओं के द्वारा दी गई। जिलाध्यक्ष राज शर्मा के द्वारा नगर अध्यक्ष को 15 दिन के अंदर कमेटी मे अन्य सदस्यों को जोड़कर विस्तार करने के लिए दिशा निर्देश दिए गए। जिले में कहीं पर भी किसी व्यापारियों को कोई भी तकलीफ नहीं होने दी जाएगी। किसी भी व्यापारी की कोई भी समस्या को जिला कमेटी हमेशा जिला प्रशासन से निराकरण करवाने में तैयार रहेगी। युवा व्यापारी मुख्यमंत्री योजना का लाभ लेकर अपने व्यापार को और बढ़ाए जाने पर जोर दिया गया। जिला संरक्षक विनय दुबे के द्वारा संगठन के उद्देश्यों के अनुरूप मासिक स्तर पर नगर के पदाधिकारीओं एवं व्यापारियों को बैठक करने के लिए एवं व्यापारियों को एक साथ रहने के लिए प्रेरित किया। इस मौके पर जिला वरिष्ठ उपाध्यक्ष आनंद तिवारी, जिला मंत्री संजीव पांडे, जयंत प्रताप अभय एवं मानीमऊ के अन्य व्यापारी मौजूद रहे।

Advertisement

Post Views: 25
Advertisement

Imprint
Responsible for the content:
eastindiatimes.in
Privacy & Terms of Use:
eastindiatimes.in
Mobile website via:
WordPress AMP Plugin
Last AMPHTML update:
12.05.2025 - 19:32:31
Privacy-Data & cookie usage: