रिपोर्ट विरेन्द्र तोमर बागपत
बागपत/ बडौत/ बिनौली/ रालोद सांसद डा.राजकुमार सांगवान शुक्रवार देर शाम सिरसली गांव में पहुंचे। जहां उन्होंने ग्राम प्रधान धर्मेंद्र तोमर के माता-पिता व अन्य स्वजन को सांत्वना दी, तथा आरोपितों की शीघ्र गिरफ्तारी के लिए अधिकारियों से वार्ता करने का आश्वासन दिया।
रालोद सांसद डा. राजकुमार सांगवान ने प्रधान धर्मेंद्र तोमर के आवास पर पहुंचकर उनके पिता गंभीर सिंह वह माता बीरमति से मिलकर सांत्वना दी। इसके अलावा उन्होंने प्रधान के अन्य स्वजन को भी ढांढस बधाया। इस दौरान ग्रामीणों ने आरोपितों की गिरफ्तारी की मांग रखी। सांसद ने अधिकारियों से वार्ता करने का आश्वासन दिया। उधर रालोद छपरौली विधायक डा.अजय कुमार ने भी सिरसली पहुंचकर स्वजनों के साथ दुख साझा किया तथा घटना की कड़े शब्दों में निंदा की। उन्होंने भी आरोपितों की शीघ्र गिरफ्तारी के लिए अधिकारियों से वार्ता करने की बात कही। इसके अलावा भाजपा पूर्व जिलाध्यक्ष योगेंद्र सोलंकी, ब्लाक प्रमुख कुलदीप तोमर, डा.पुष्पेंद्र तोमर, सनुज प्रधान, अशोक चौधरी, संजू चौधरी, धर्मबीर सिंह मिलानिया आदि ने भी सांत्वना दी।