ईस्ट इंडिया टाइम्स एस पी कुशवाहा
देवरिया जनपद के अभिषेक कुमार उपाध्याय उत्तर प्रदेश कुश्ती टीम कोच के अध्यक्ष नियुक्त किए गए यह कुश्ती 11 से 15 मई तक खेलो इंडिया यूथ गेम कुश्ती पटना बिहार में आयोजित हो रहा था जिसके लिए उत्तर प्रदेश कुश्ती टीम के कोच अभिषेक कुमार उपाध्याय को नियुक्त किया गया था!
अभिषेक कुमार उपाध्याय पिता का नाम श्री सदानंद उपाध्याय ग्राम पोस्ट अण्डीला थाना मईल तहसील बरहज जनपद देवरिया के निवासी है! वर्तमान मे अभिषेक एकलव्य स्पोर्टस स्टेडियम अंबेडकरनगर में कुश्ती कोच के पद पर तैनात हैं!
इससे पूर्व कई बार राष्ट्रीय प्रतियोगिताओं में उत्तर प्रदेश कुश्ती टीम के कोच रह चुके हैं!
अभिषेक उपाध्याय कुश्ती कोच के देख रेख में खेलो इंडिया पटना बिहार में शानदार प्रदर्शन करते हुए उत्तर प्रदेश ने कुल 11 मैडल जीते तीसरे और आखिरी दिन प्रतियोगिता समाप्त होने तक उत्तर प्रदेश टीम ने 3 गोल्ड2 सिल्वरएवं 6 ब्रांज सहित कुल 11 मेडल हासिल किया! अभिषेक उपाध्याय कुश्ती कोच ने अपने इस उपलब्धि का सारा श्रेय भारतीय कुश्ती टीम और ओलंपियन कोच यश भारती और अर्जुन अवार्ड से सम्मानित आदरणीय श्री चंद्र विजय सिंह जी को और उत्तर प्रदेश कुश्ती संघ के महासचिव आदरणीय श्री सुरेश चंद्र उपाध्याय जी को दिया है। इनके इस उपलब्धि पर जिले में खुशी का माहौल है इस मौके पर सलेमपुर सांसद प्रतिनिधि रामप्रकाश मुन्ना भाई , अभय प्रकाश, आनन्द , अंकित, शिवाजी , मितलेश एवं सभी पहलवान अमित सिंह जी हीरा यादव, गोलू, मयंक उपाध्याय शनिराज सिंह आदि पहलवानो ने बधाई दिया है।