दुकान की चोरी का खुलासा न होने पर पुलिस प्रशासन के प्रति व्यापारियों में आक्रोश

schedule
2025-05-18 | 18:19h
update
2025-05-18 | 18:19h
person
eastindiatimes.in
domain
eastindiatimes.in

ईस्ट इंडिया टाइम्स राजेन्द्र सिंह धुऑंधार

कन्नौज। भारतीय उद्योग व्यापार मंडल मानीमऊ संगठन के पदाधिकारीओं एवं व्यापारियों की बैठक सतीश कोल्ड स्टोरेज में हुई। जिसमें सुरक्षा, सफाई, पेयजल के साथ- साथ साप्ताहिक बाजार बंदी के विषय पर सभी व्यापारियों एवं पदाधिकारीओं ने अपनी-अपनी राय से जिलाअध्यक्ष व्यापार मंडल राज शर्मा एवं जिला संरक्षक विनय दुबे को अवगत करवाया। मीटिंग में कन्नौज जिला अध्यक्ष के पहुंचने पर संगठन के सभी सदस्यों ने राज शर्मा का फूलमालाओं से स्वागत किया एवं सभी ने मानीमऊ बाजार बंदी के लिए सहमति जताई। जिला अध्यक्ष के द्वारा मानीमऊ की कमेटी एवं सदस्यों को भरोसा दिलाया कोई भी समस्या आने पर जिला कमेटी हमेशा तैयार रहेगी। व्यापारियों के द्वारा सुरक्षा से संबंधित सुझाव पर जिला अध्यक्ष के द्वारा तत्काल मानीमऊ चौकी पर एस आई शेखर सैनी से मुलाकात कर रात्रि गस्त बढ़ाने के लिए कहा गया। जिस पर तत्काल चौकी इंचार्ज शेखर सैनी के द्वारा अपने स्टाफ को दिशा निर्देश दिये। सफाई एवं पेयजल की व्यवस्था को भी दुरुस्त करने का प्रयास जिला अध्यक्ष राज शर्मा के द्वारा संबंधित प्रधान से करवाने की बात कही गई ।
जिला अध्यक्ष राज शर्मा के द्वारा मुख्यमंत्री युवा रोजगार योजना पर विस्तृत जानकारी दिया । 5 लाख तक का लोन व्यापारी को लेने के लिए प्रेरित किया गया। जिससे व्यापारी वर्ग अपना व्यवसाय और सुचारू रूप से चला सके।
जिला संरक्षक विनय दुबे के द्वारा सभी व्यापारियों को एकजुट रहने के लिए आग्रह किया गया।
नगर अध्यक्ष आशीष कटियार एवं नगर महामंत्री लालू कटियार के द्वारा सभी आए हुए व्यापारियों का स्वागत एवं अभिनंदन और कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए आभार व्यक्त किया गया।
जिलाध्यक्ष राज शर्मा के द्वारा संगठन को और उन्नति के लिए प्रयास करने के लिए प्रेरित और सभी को एकजुट रहने के लिए कहा गया। मीटिंग का संचालन नगर प्रभारी आशुतोष त्रिपाठी के द्वारा किया गया। सभी व्यापारियों को विस्तृत रूप से बताए गए बिंदु पर चर्चा की। जिसमें मानीमऊ के समस्त पदाधिकारी अध्यक्ष आशीष कटियार, महामंत्री रणवीर सिंह,नगर प्रभारी आशुतोष त्रिपाठी, कोषाध्यक्ष के साथ नगर संरक्षक चंद्रकांत शुक्ला, कार्यकारणी सदस्यों में रिंकन पाण्डेय, शमीम ,आदिल अली , रवि कटियार,विपिन पटेल और मीडिया सलाहकार किशन जी एवं चेतन दुबे आदि लोगों ने अपनी बात स्वतंत्र रूप से रखते हुए संगठन के प्रति अपनी निष्ठा और व्यापारी के हितों की लिए अपनी बात जिला अध्यक्ष के पास रखी। और जिला अध्यक्ष जी के द्वारा पूर्ण रूप से निराकरण करवाने का आश्वासन दिया गया। मीटिंग मे उपस्थित लगभग 250 से अधिक व्यापारियों का जिला अध्यक्ष राज शर्मा के द्वारा आभार एवं सभी नवनियुक्त पदाधिकारीओं को शुभकामनाएं एवं बधाई दी गईं।

Advertisement

Post Views: 8
Advertisement

Imprint
Responsible for the content:
eastindiatimes.in
Privacy & Terms of Use:
eastindiatimes.in
Mobile website via:
WordPress AMP Plugin
Last AMPHTML update:
19.05.2025 - 00:45:59
Privacy-Data & cookie usage: