ईस्ट इंडिया टाइम्स रिपोर्ट आदिल अमान
कायमगंज/फर्रुखाबाद
नगर व ग्रामीण क्षेत्र में बंदरों का आतंक है। आए दिन बच्चों, बड़ो, बुजुर्गों को काटकर घायल कर देते हैं। आईसीयू इंचार्ज को घेर कर गंभीर घायल किया।
नगर से सटे सीपी कॉलोनी व आसपास के क्षेत्र में बंदरों का आतंक बना हुआ है। दिन व रात के समय बच्चे बड़ो बुजुर्गों को हमला कर घायल कर रहे हैं। गत माह कॉलोनी में छोटे बच्चे व खेत में घास काटने वाली महिला को भी काटकर लहू लोहान किया था। कॉलोनी के लोगों ने उन्हें भगाने के लिए पटाखे व अन्य जुगाड़ अपनाई लेकिन कोई फायदा नहीं हुआ। लोगों को सुबह व दोपहर के समय घेरकर घायल कर देते हैं। आज आईसीयू के इंचार्ज रोहित शर्मा सीपी कॉलोनी में खाना खाने गए थे। तभी बंदरों के झुंड ने उन पर हमला कर दिया। हाथ सर पीठ पर काट कर लहू लोहान कर दिया। कॉलोनी के लोगों ने किसी तरह उन्हें बचाया। हॉस्पिटल में उपचार कराया गया।