भाजपा नेता ने डीएम से वार्ता कर बाजपुर की समस्याओं को रखा

schedule
2025-05-22 | 19:59h
update
2025-05-22 | 19:59h
person
eastindiatimes.in
domain
eastindiatimes.in

ईस्ट इंडिया टाइम्स ब्यूरो चीफ: आमिर हुसैन

उत्तराखंड
बाजपुर /उधमसिंह नगर/ जिलाधिकारी नितिन भदौरिया से वरिष्ठ भाजपा नेता गौरव शर्मा ने भेंट वार्ता कर बाजपुर विधानसभा क्षेत्र की प्रमुख समस्याओं को उनके सामने रखा। वरिष्ठ भाजपा नेता ने बताया बाजपुर शहर को बाढ़ से बचाने के लिए एवं बाढ़ से क्षतिग्रस्त सड़कों का निर्माण कार्य कराने के साथ उन्होंने बाढ़ से गांव झारखंडी मार्ग क्षतिग्रस्त हो गया था। जिसको लेकर सड़के एवं पुलिया निर्माण कराने की भी समस्या को उनके सामने रखा।डीएम नितिन भदोरिया से शहर को बाढ़ के प्रकोप से बचाने के लिए बरसात से पहले ही तीव्र गति से कार्य कराने की मांग की हर वर्ष व्यापारियों को करोड़ों का नुकसान होता है।बरसात से पहले बाढ़ एवं सड़कों के निर्माण को लेकर जल्द ही कार्य किए जाएं।सीएम पुष्कर सिंह धामी ने शहर को बाढ़ से बचाने के लिए खुद लेवडा नदी के पुल पर खड़े होकर घोषणा की थी बाजपुर शहर को बाढ़ के प्रकोप से बचाने को लेकर धनराशि स्वीकृत करते हुए हर संभव प्रयास किए जाएंगे।

Advertisement

Post Views: 8
Advertisement

Imprint
Responsible for the content:
eastindiatimes.in
Privacy & Terms of Use:
eastindiatimes.in
Mobile website via:
WordPress AMP Plugin
Last AMPHTML update:
23.05.2025 - 00:32:06
Privacy-Data & cookie usage: